Let’s travel together.

इजराइल विरोध पर गूगल की सख्ती, फिर 20 कर्मचारियों को दिखाया बाहर का रास्ता

0 96

दुनिया की दिग्गज टेक्नॉलिजी कंपनी गूगल इजराइल मामले को लेकर काफी सख्त है. गूगल की तरफ से इजराइल को टेक्नॉलिजी देने का विरोध करने पर कंपनी ने 20 और कर्मचारियों को निकाल दिया है. इस मामले में गूगल अबतक 50 से ज्यादा कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा चुकी है.

दरअसल गूगल के ये कर्मचारी ‘प्रोजेक्ट निंबस का विरोध कर रहे थे. इसी प्रोजेक्ट के तहत गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट इंक और अमेजन ने एक डील साइन की थी. इसके तहत इजराइल को एआई और क्लाउड सर्विस देने की बात थी. अब इस प्रोजेक्ट का गूगल के कुछ कर्मचारियों ने विरोध करना शुरू किया तो गूगल ने कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाना शुरू कर दिया.

पिछले हफ्ते भी निकाले 28 कर्मचारी

इससे पहले पिछले हफ्ते इसी बवाल के बाद गूगल ने उन 28 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था. जो इसका विरोध कर रहे थे. गूगल और अमेजन ने इस प्रोजेक्ट पर साल 2021 में साइन किया था. गूगल की ओर से कर्मचारियों को बाहर निकाले जाने के बाद इन कर्मचारियों ने गूगल गूगल के न्यूयॉर्क और कैलिफोर्निया में सनीवेल स्थित कार्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया था. इसके बाद कंपनी ने पुलिस को भी बुलाया, जिसने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया.

क्या है मामला

दरअसल विरोध करने वाले कर्मचारियों का समूह यह मांग कर रहा है कि रंगभेद करने वालों को कोई टेक्नॉलिजी सर्विस नहीं दी जाए.विरोध प्रदर्शन का आयोजन करने वाले समूह ने कहा कि कंपनी ने पिछले सप्ताह 30 कर्मचारियों को निकाला था. वहीं कंपनी ने समूह के दावों का खंडन करते हुए कहा कि जिन लोगों को निकाला गया है उनमें से प्रत्येक व्यक्ति व्यक्तिगत रूप से ऐसी गतिविधियों में शामिल रहा है जो कंपनी के नियमों के खिलाफ है. इसलिए उन्हें कंपनी से निकाला गया है. इन बवालों के बीच और कर्मचारियों कंपनी से बाहर करने को लेकर अब गूगल के वर्क कल्चर पर सवाल उठने लगे हैं. दरअसल इजराइल का यह प्रोजेक्ट जिसे प्रोजेक्ट निबंस के नाम से जाना जाता है. वो पूरे 1.2 अरब डॉलर का है. अब देखना है कि ऐसे अब ये कर्मचारी अगला कदम क्या उठाते हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

इस वर्ष भी निकली चुनरी यात्रा पुष्प वर्षा कर किया स्वागत      |     खबर का असर :: कृष्णा रेसिडेंसी फेज-3 के संचालक को नोटिस जारी     |     शिकायत के बाद एक्शन में नगर पालिका, भवन मालिक को 3 दिन का अल्टीमेटम     |     नकली ट्रेडमार्क का उपयोग कर बेसन एवं आटा पैकेजिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार     |     मां जगदंबे की मनमोहक प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़     |     23 साल बाद अंबाड़ी में लौटी रामलीला की परंपरा, श्रीराम जन्मोत्सव के मंचन से गूंजा पंडाल     |     नवरात्र के चलते खंडेरा वाली माता रानी के दरबार में लग रहा मेला दूर-दूर से आ रहे भक्त     |     भोपाल पहुंचकर आचार्य संघ से लिया आशीर्वाद      |     जिला अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं पर फूटा नगरवासियों का आक्रोश, कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन     |     वेस्ट टू वंडर गतिविधि से एनसीसी केडेट्स ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811