Let’s travel together.

रात में सड़कें असुरक्षित..मौत बनकर दौड़ती हैं गाड़ियां, नशा और रफ्तार ले रही जान

0 35

 ग्वालियर: रात में शहर की सड़कें सुरक्षित नहीं हैं। इसकी वजह है- अंधेरा होते ही नशे और रफ्तार से सड़क पर गाड़ियां मौत बनकर दौड़ती हैं। हर रोज हादसे होते हैं, आए दिन निर्दोषों की जान जाती है। फिर भी नशे और रफ्तार में फर्राटा भरती गाड़ियों के चालकों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करने में नाकाम है। पुलिस दिन में बाजारों से लेकर चौराहों तक पर नजर आती है, जगह-जगह चालान काटते हुए ट्रैफिक पुलिस के जवान नजर आते हैं, लेकिन रात में पुलिस सड़कों से गायब रहती है। इस कारण रात में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। रात में होने वाले 90 प्रतिशत हादसों की वजह तेज रफ्तार और नशा ही है।

शुक्रवार रात को माधौगंज इलाके में हुए हादसे ने सारी हकीकत खोलकर रख दी है। किस तरह खुलेआम नियमों को तोड़ा जा रहा है और पुलिस ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने में नाकाम है। नशे और रफ्तार में गाड़ी दौड़ाने वालों पर सबसे कम कार्रवाई: ट्रैफिक पुलिस चौराहों पर चालान काटती नजर आती है। दो पहिया वाहन चालकों के हेलमेट, तीन सवारी और चार पहिया वाहन चालकों के बिना सीट बेल्ट गाड़ी चलाने जैसे नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जाती है। नशा कर तेज रफ्तार में गाड़ी रात को दौड़ाते हैं, लेकिन रात में न तो ट्रैफिक पुलिस और न ही थाने की पुलिस कार्रवाई करती है। यह लोग टक्कर मारकर भाग जाते हैं, कई बार तो वाहनों की पहचान तक नहीं हो पाती। पुलिस का इंटरसेप्टर व्हीकल हाइवे पर खड़ा रहता है, जबकि आउटर प्वाइंट और शहर के ऐसे इलाके जहां हादसे अधिक होते हैं, वहां इसे तैनात किया जाना चाहिए। इंटरसेप्टर वाहन तेज रफ्तार में दौड़ रहे वाहनों के चालान बनाता है।

देखिये कप्तान साहब..यह हैं वह इलाके- जहां खुलेआम शराबखोरी के बाद रफ्तार में दौड़ती हैं गाड़ियां

छप्परवाला पुल: यहां होटल के सामने नानवेज के ठेले लगते हैं। ठेलों पर शराबखोरी होती है, लेकिन इन पर कार्रवाई नहीं होती। यहां अक्सर हादसे होते हैं और नशे में झगड़े होते हैं। सिटी सेंटर: सिटी सेंटर के पटेल नगर, कैलाश विहार, आयकर भवन रोड, सचिन तेंदुलकर मार्ग, बाल भवन के पास, रूपसिंह स्टेडियम के पास अंधेरा होते ही कार ओपन बार बन जाती हैं। कंपू: कंपू इलाके में ईदगाह पर रात तक होटल खुले रहते हैं। यहां रात में खुले में नानवेज बिकता है और शराबखोरी होती है। रेसकोर्स रोड: स्टेशन बजरिया के आगे रेसकोर्स रोड, मेला मैदान के अंदर, इंद्रमणि नगर पर नशा करने के बाद तेज रफ्तार में चार पहिया गाड़ियां दौड़ाते हैं। रात में हुए 61 हादसे: जनवरी से अब तक रात में करीब 61 सड़क हादसे शहर में हुए हैं। इनमें लगभग सभी हादसों की वजह तेज रफ्तार और नशे में गाड़ी दौड़ाना ही निकला है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     ग्राम बालमपुर में  विशाल मेले का आयोजन,  बुंदेलखंडी राई फाग एवं स्वांग की होगी प्रस्तुति      |     गढ़ी में हुई शांति समिति की बैठक     |     उस्मानिया ख़लीफत, हैदराबाद का निजाम और सीक्रेट दस्तावेज,आखिरी खलीफा और महाराष्ट्र के खुल्दाबाद की वो,गुमनाम कब्र..-विवेक त्रिपाठी     |     बजट सत्र शुभारंभ अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर से उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने की शिष्टाचार भेंट     |     चिकित्सा शिक्षकों को पे-प्रोटेक्शन के लिये कैबिनेट प्रस्ताव प्रस्तुत करें:उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     शिवाजी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया शुभारंभ     |     आपके विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत  विधायक मुकेश टंडन ने किया वार्ड में घर पर संपर्क     |     भोपाल में किसान कांग्रेस आंदोलन ले दौरान घायल हुए जिले के कांग्रेस नेता     |     पूर्व विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा ने कलेक्टर को लिखा पत्र, माढर शाखा नहर एवं भाटापारा मुख्य नहर खोलने की मांग     |     केंद्रीय विद्यालय के छात्र ने बनाया बहुउद्देश्यीय कृषि यंत्र का मॉडल, मिली प्रोत्साहन राशि     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811