Let’s travel together.

नवनिर्मित नेऊरडीह रेलवे अंडर ब्रिज में भरा बारिश का पानी लोगों के लिए बना परेशानी का सबब

0 57

एक महीने पहले ही बनकर तैयार हुई है अंडर ब्रिज

सुरेंद्र जैन धरसीवा रायपुर

रेलवे स्टेशन मांढर के समीप नेऊरडीह फाटक पर बने नवनिर्मित अंडर ब्रिज में बुधवार रात्रि को हुई तेज बारिश से घुटनों तक पानी भर जाने से आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही है। इस अंडर ब्रिज निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा बड़ी लापरवाही बढ़ती गई है । इस नवनिर्मित अंडर ब्रिज निर्माण में जगह-जगह पानी सीपेज हो रही है। जबकि बे मौसम बारिश में यह हाल है । तो बारिश के दिनों में अंडर ब्रिज कि क्या स्थिति होगी इसी से अंदाज लगाया जा सकता है । अब ठेकेदार कि लापरवाही की वजह से आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ेगी ।
ज्ञात हो कि मांढर रेलवे स्टेशन के आसपास रेलवे फटकों के समीप केंद्र सरकार द्वारा आम लोगों को दुर्घटना से बचाने के लिए अंडरब्रिज का निर्माण स्वीकृत प्रदान किया गया था । जिसके तहत पिछले दो साल से अंडर ब्रिज निर्माण कार्य रायपुर के एक ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है। इस अंडर ब्रिज निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा अस्मिताएं बढ़ती गई है । जबकि नेऊरडीह अंडर ब्रिज निर्माण कार्य को पूर्ण हुए एक महीने ही हुए हैं । रेलवे ने बरबंदा और नेऊरडीह फाटक को स्थाई रूप से बंद कर अंडर ब्रिज आम नागरिक के लिए खोला गया है । बताया जा रहा है कि नेऊरडीह अंडर ब्रिज के बाजू में एक बहुत बड़ा कुआं बनाई गई है। जहां पर अंडर ब्रिज के पानी को स्टोरेज कर मोटर पंप से पानी नाला में डालने के लिए पर रेलवे विभाग द्वारा उस गड्ढे से पानी खींचने के लिए हार्स पावर का मोटर का उपयोग किया जा रहा है जो पानी नहीं खींच रहा है।

इन जगहों पर हो रहा है अंडर ब्रिज का निर्माण :- हावड़ा से मुंबई को जोड़ने वाली सीधी लाइन पर रेलवे द्वारा पिछले दो साल से गिरौद फाटक , मांढर देसी शराब दुकान के पास , नेऊरडीह, बरबंदा, टोर , तरेसर , सिलयारी,महुआ गांव ,‌ तथा तिल्दा के आगे रेलवे फटकों तक अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य अलग-अलग ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है। निर्माण कार्य बेहद धीमी गति से हो रही है । जिसके चलते रेलवे फटकों में जाम की स्थिति बनी रहती है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811