Let’s travel together.

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी बस, 12 लोगों की मौत ,15 घायल, PM मोदी ने जताया दुख..

0 60

रायपुर। : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी में खपरी रोड़ पर खदान में एक दर्दनाक बस हादसा हो गया है। इस हादसे में एक बस 30 फीट नीचे खदान में गिर गई है। इस घटना में 12 मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं 15 लोग घायल हैं जिसमें से 10- 12  लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। बस हादसे के दौरान बस में 40 लोग सवार थे। सूत्रों की माने तो मृतकों की अभी  संख्या और  बढ़ सकती है। इन सभी घायलों को  अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती  करवाया गया है। वहां पर सभी घायलों का इलाज जारी है। मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं वहीं कलेक्टर ने हादसे की मजिस्ट्रेट जांच करने के आदेश दिए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार केडिया  डिस्टलरी की ओर से मृतकों के आश्रितों को 10 लाख रुपए मुआवजा के साथ एक सदस्य को नौकरी और घायलों के पूरे इलाज का खर्चा उठाने की बात कही गई है।

बस हादसे की पूरी घटना पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत कई बड़े नेताओं ने ट्वीट करके दुख जताया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा कुम्हारी में खपरी रोड़ पर मुरूम खदान में हुआ है। बस में केडिया डिस्टलरी के कर्मचारी प्लांट से सवार होकर लौट रहे थे हादसे के दौरान बस में 40 लोग थे।

प्रधानमंत्री ने जताया दुख 

प्रधानमंत्री ने लिखा छत्तीसगढ़ के दुर्ग में हुआ बस हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तेज आंधी-बारिश ने बिगाड़े हालात, बिजली के खंभे और तार टूटे     |     8 दिन में 3 आत्महत्याएं, दीवानगंज क्षेत्र में बढ़ी चिंता, पोस्टमार्टम सुविधा न होने से ग्रामीणों में आक्रोश     |     बालमपुर घाटी बनी मौत की ढलान,18 महीने में 200 से ज्यादा हादसे, फिर खाई में गिरी बोलेरो पिकअप     |     दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार,सामूहिक नहीं बल्कि अलग अलग तारीखों में दो लोगों ने किया था दुष्कर्म     |     तिल्दा-नेवरा अंचल की गौरव चारु पाण्डेय की ऐतिहासिक उपलब्धि पर ब्राह्मण समाज ने किया सम्मान     |     बिहार का चर्चित इनामी अपराधी नाम बदलकर सरोत्तम स्टील फैक्ट्री में कर रहा था काम     |     भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कामकाजी बैठक संपन्न     |     बेतवा नदी से कचरा नहीं हटाया गया तो बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात     |     भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता     |     प्रीतम लोधी का यू-टर्न: रामबाबू गड़रिया वाले बयान पर जताया खेद, बोले- भावनाएं आहत हुईं तो माफी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811