Let’s travel together.

महामाया चौक पर मनाई भारतरत्न बाबा साहेब की 131 वीं जयंती

0 118

महिलाओं को भारतीय संविधान में दिलाया वोट डालने का अधिकार-डॉ जीसी गौतम

शिवलाल यादव

रायसेन।डॉ भीमराव अंबेडकर जन कल्याण समिति रायसेन के बैनर तले भारतरत्न भारतीय संविधान के रचयिता डॉ भीमराव अंबेडकर बाबा साहेब की 131 वीं जन्म जयंती महामाया चौक में गुरुवार को शाम समारोह पूर्वक मनाई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की हैसियत से यूथ कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ जीसी गौतम उपस्थित हुए।जबकि विशेष अतिथि के रूप में डॉ भीमराव अंबेडकर जन कल्याण समिति रायसेन के जिलाध्यक्ष विजयराम लोहट, कैश राम साहू,ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नीरज पटेल भोपाल,सेन समाज के जिलाध्यक्ष सूर्या सेन, डॉ कुबेर सिंह लोधी, शिवनारायण सेन, मुन्ना लाल सेन, जिला पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष शिवलाल यादव, संजय जैन, सीएल गौर, अशोक सोनी तिलक शाक्या, विकास सोनी, मलखान सिंह रावत,बबलू वर्मा, मौजूद रहे।


डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ जीसी गौतम ने कहा कि भारतीय संविधान की रचना बाबा साहेब अंबेडकर ने की और पिछड़ी दलित आदिवासियो को ऊंचा उठाने आरक्षण देकर उन्नति की और समाज के विकास की मुख्य धारा जोड़ने का काम किया था।साथ ही महिलाओं को भारत देश मेंवोट डालने का अधिकार दिलाया गया।विशेष अतिथि विजय राम लोहट बोले कि बाबा साहेब को दलितों का मसीहा इसीलिए कहा जाता है कि उन्हें नौकरियों राजनीति में आरक्षण दिलाने बेहतर कदम उठाए थे।भारतीय समाज में व्याप्त छुआछूत जैसे कलंक मिटाने में अहम योगदान दिया था।रायसेन के अंबेकर मंगल भवन में रसोईघर किचन चल रही है।जिला प्रशासन से मेरा यह आग्रह है कि उसे अन्य जगह पर शिफ्ट की जाए।बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि बाबा साहेब को उनके कर्मों के आधार पर भारत रत्न अवार्ड से नवाजा गया था।बाद में मंचसीन अतिथियों द्वारा पत्रकारों को कलम डायरी देकर उनका सम्मान किया गया।संचालन बबलू वर्मा ने किया।


भाजपा में रही गुटबाजी….
भारतीय जनता पार्टी दो गुटों में बंटी हुई है।आयोजन था भारतीय संविधान के रचियता डॉ भीमराव अंबेडकर की 131 वीं जन्म जयंती का।एक जयंती समारोह बीजेपी जिला कार्यालय भोपाल रोड रायसेन में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ जय प्रकाश किरार युवा नेता मुदित शेजवार बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ बाबा साहेब की मनाई गई।वहीं दूसरी बाबा साहेब की जयंती समारोह श्रीराम परिसर सागर रोड़ पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी के मुख्य अतिथि में भाजपाइयों ने धूमधाम से मनाई।इस तरह भाजपा दो से तीन गुटों में बंट चुकी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बेगमगंज तहसील की तीन एलपीजी गैस एजेंसियों व 11 पेट्रोल पंपों का एसडीएम के किया औचक निरीक्षण     |     भड़काऊ पोस्ट पर होगी सख्त कार्रवाई : एसडीओपी सोनाली गुप्ता     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनाई प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ की जयंती     |     परीक्षा में कम नंबर आने के डर से गायब हुई छात्रा इंदौर में मिली     |     राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से रहवासी परेशान, हटाने की उठी मांग     |     अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित हुआ  कार्यक्रम     |     आईडीबीआई बैंक के चक्कर लगा रहे खाताधारी आंकड़ा एक करोड़ से ऊपर पहुंचा     |     मुनि संघ का नगर प्रवेश हुआ     |     विशाल वाहन रैली निकाली गई     |     रायसेन जिले के 779 श्रद्धालु मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा पर अयोध्या रवाना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811