Let’s travel together.

कोर्ट ने बेल रिजेक्ट किया तो बदमाशों ने नेताजी के बेटे को मार दी गोली, हालत गंभीर

0 101

बिहार के आरा में सोमवार की रात पुरानी रंजिश में पहले से घात लगाए अपराधियों ने पूर्व पंचायत समिति सदस्य के पुत्र समेत दो को गोली मार दी. घटना जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव की है. इस घटना में पूर्व पंचायत समिति सदस्य के पुत्र को दो गोली है मारी गई जबकि उसके दोस्त को भी एक गोली लगी है. पुलिस ने दोनों को आनन-फानन में इलाज के लिए बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है.

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सोमवार की दोपहर में कुख्यात बूटन चौधरी के भतीजे ने घर के पास फायरिंग की थी जिसके बाद पुलिस भी आई थी. रात में जब दोनों खाना खाने के बाद घर के बाहर निकले तब उन्हें गोली मार दी गई.

हैंडपंप पर पानी पी रहे थे दोनों

जख्मियों में उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव के पूर्व पंचायत समिति सदस्य स्व.दीपक कुमार गुप्ता के 18 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार गुप्ता और उसी गांव के निवासी रंजन पासवान के 17 वर्षीय बेटे दीपू कुमार के रूप में हुई है. घायल आयुष कुमार गुप्ता ने बताया कि सोमवार की रात वह घर के बाहर हैंडपंप से पानी निकाल रहे थे. उसका दोस्त दीपक भी वहीं मौजूद था. कुमार हैंडपंप चला रहा था जहां पहले से घात लगाकर झाड़ी में बैठे गांव के कुख्यात अपराधी बुटन चौधरी के भतीजों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

बताया जा रहा है कि एक साल पहले चुनावी रंजीश को लेकर उसके पिता पूर्व पंचायत समिति सदस्य दीपक कुमार गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. वह अपने पिता की हत्या में मुख्य गवाह भी है. इस मामले में गांव के ही कुख्यात अपराधी बुटन चौधरी के भाई उपेंद्र चौधरी का बेल रिजेक्ट हो गया था. जिसके बौखला कर बुटन चौधरी का भतीजा करीमन चौधरी, सुमित चौधरी और राज यादव यादव पर अपने दोस्त को गोली मारने का आरोप लगाया है.

क्या कहती है भोजपुर पुलिस

मामले में भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि आरा सदर अनुमंडल अंतर्गत उदवंतनगर थाना के बेलाउर पंचायत में दो पक्षों में पुरानी दुश्मनी चल रही है. पूर्व में हत्या किए गए दीपक शाह के बेटे आयुष और दीपू को गांव से कुछ दूर देर शाम लगभग 9:00 बजे के बाद दूसरे पक्ष के सुमित चौधरी, बिट्टू राय और एक अन्य अपराधी ने विवाद के बाद एक-एक गोली मार दी है, हालांकि दीपक शाह की हत्या के बाद उनके घर पर एक सेक्शन फोर्स और पदाधिकारी सुरक्षा के लिए दिए गए थे लेकिन मृतक दीपक शाह के लड़का ने पुलिस वालों के मना करने के बावजूद बिना सुरक्षा के अकेले किसी कारणवश निकल गया था. इसके बाद यह घटना घटी है. गोली मारने वाले और इसमें संलिप्त अन्य अभियुक्तों का नाम पता चल गया है.वरिष्ठ पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम का गठन कर दिया गया है और अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी आरंभ कर दी गई है.दोनों घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है पुलिस विधिक कार्रवाई के साथ-साथ गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

27 साल अस्थायी सेवा के बाद कर्मचारी को नियमित करने का हाईकोर्ट का आदेश     |     सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में उद्यमियों को 63 करोड़ के वितरित किए गए ऋण स्वीकृति पत्र     |     कार्यालय समय में कृषि विभाग पर लटका रहा ताला, किसान हुए परेशान     |     आरिफ अली भाजपा जिला कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बने     |     पानी के लिए मचा घमासान! दो गांवों में मारपीट, पुलिस तक पहुंचा विवाद,महिला घायल     |     करघे की खनक से वैश्विक मंच तक पहुंची भारत की आवाज, रंजीता प्रियदर्शिनी ने साड़ी में बुनी महिला अधिकारों की कहानी     |     रायसेन में एक सप्ताह से जलसंकट, महामाया चौक पर नागरिकों का आमरण अनशन     |     रायसेन में पानी के लिए हाहाकार महिलाओं ने नपा के सामने फोड़े मटके, विदिशा रोड पर लगाया जाम     |     मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज: छात्रों को मिली प्रदेश के पर्यटन एवं सांस्कृतिक विरासत की जानकारी     |     महामृत्युंजय अनुष्ठान की पूर्णाहुति, असंख्य शिवलिंग निर्माण के साथ  में सुख-समृद्धि और अच्छी बारिश की कामना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811