पंचायत के चुनाव में आमने-सामने चुनाव लड़ने वाले भाजपा लोक सभा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान की विजय के लिए एक हुए
विदिशा। विधानसभा विदिशा अंतर्गत ग्राम पंचायत भाटनी में आज गुरुवार को ग्राम पंचायत के चुनाव में आमने-सामने चुनाव लड़ने वाले सभी लोग भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी श्री शिवराज सिंह चौहान जी के लिए एक हुए। सभी पक्षों ने विधायक श्री मुकेश टंडन जी के नेतृत्व में अपने सारे मतभेद मिटा कर बीती बातें भुला कर शिवराज जी के लिए एक होकर बूथ विजय का संकल्प लिया।

इस दौरान पंचायत के चुनाव में शामिल होने वाले श्री भारत सिंह मीणा, श्री धारु सिंह मीणा, भीम सिंह मीणा विधायक श्री मुकेश टंडन जी के उपस्थिति में अपना संकल्प दोहराया। इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष श्री श्यामसुंदर शर्मा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री तोरण सिंह दांगी श्री तीर्थ प्रताप सिंह दरबार भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।
बूथ विजय संकल्प अभियान के अंतर्गत आज भाजपा दुर्गा नगर मंडल की शक्ति केंद्र क्रमांक 7 शहीद भगत सिंह शक्ति केंद्र की बैठक वार्ड 37 के पार्षद शैलेंद्र सिंह भदोरिया के कार्यालय पर रखी गई जिसमें वार्ड क्रमांक 37 और 38 के सभी प्रमुख वरिष्ठ जन पार्षद पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी एवं पोलिंग एजेंट शामिल हुए इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विदिशा विधायक मुकेश टंडन और लोकसभा विस्तारक वासुदेव शामिल हुए इस बैठक में प्रदेश कार्यसमीति सदस्य और पार्षद शैलेंद्र सिंह भदोरिया वार्ड 38 पार्षद शिवानी शैलेंद्र सिरभिया , दीप सिंह जादौन, जितेंद्र शर्मा, देवी सिंह पंकज अग्रवाल बब्लू जादौन लालाराम मालवीय, बाबू लाल कुशवाह ललिता विश्वकर्मा किरण प्रजापति ग्यारसी लाल राय राम सिंह किरार श्रवण पाल आरएन निगम दीपक नायक शामिल हुए यह जानकारी भाजपा दुर्गा नगर मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान द्वारा दी गई है