धीरेंद्र कुशवाह, राजकुमार अरेले, केशव पटेल बने उपाध्यक्ष वही राजेश पंथी, नेपाल सिंह को बनाया जिला महामंत्री
सी एल गौर रायसेन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद बीडी शर्मा , प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा , भोपाल संभाग प्रभारी कांतिदेव सिंह की सहमति से भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने जिले की टीम में फेर बदल करते हुए नए पदाधिकारीयों को शामिल किया गया है। नव नियुक्त पदाधिकारीयो में धीरेंद्र सिंह कुशवाह, राजकुमार अरेले, केशव पटेल को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है वही जिला महामंत्री के पद पर राजेश पंथी, नेपाल सिंह राजपूत को नियुक्त किया गया है ।इनके अलावा योगेश पटेल, संजय चौहान को जिला मंत्री का दायित्व सौंपा है तथा जिला सह. कोषाध्यक्ष मोहन चक्रवर्ती, जिला कार्यालय मंत्री जीतू ठाकुर, जिला सह. कार्यालय मंत्री बबलू ठाकुर को नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति पर लोक स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, पूर्व मंत्री रामपाल सिंह, पूर्व मंत्री एवं सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा, जिला संगठन प्रभारी सुधीर अग्रवाल सहित पदाधिकारीयों तथा अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।