Let’s travel together.

ऑस्कर के मंच पर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई! निधन के 7 महीने बाद अकैडमी ने किया सम्मानित

0 76

11 मार्च को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में ऑस्कर अवार्ड 2024 का आयोजन हुआ है, जहां यूएस अकैडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने इस साल के तमाम विनर्स का ऐलान किया गया. जहां एक तरफ कई फिल्मों, एक्टर और एक्ट्रेसेस को ऑस्कर से नवाजा गया तो वहीं दूसरी तरफ उस दौरान एक दिल छू लेने वाली चीज भी हुई. दरअसल, दिवंगत आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई को ट्रिब्यूट देकर सम्मानित किया गया.

फिल्मी इंडस्ट्री की दुनिया में नितिन देसाई एक बड़ा नाम थे. हालांकि, पिछले साल उनके निधन से इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा था. अकैडमी के मंच पर मेमोरियम के नाम से एक खास सेगमेंट चला. वहीं नितिन देसाई को उसी दौरान याद किया गया. फिल्मों में जो उनका योगदान था, उसी के लिए उन्हें ट्रिब्यूट पेश किया गया. उस दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि उनकी तस्वीर स्क्रीन पर चलाई गई. उनके अलावा कुछ और भी कलाकारों के याद किया गया.

कब हुई थी नितिन देसाई की मौत?

नितिन देसाई की मौत अब से तकरीबन 7 महीने पहले अगस्त 2023 में हुई थी. उन्होंने अपने एनडी स्टूडियो में आत्महत्या कर ली थी. उन्होंने पंखे से लटककर अपनी जान दे दी थी. दरअसल, बताया गया था कि नितिन देसाई कर्ज में डूबे हुए थे और डिप्रेशन में चल रहे थे. वहीं फिर उन्होंने उसी स्टूडियो में सुसाइड कर लिया था, जिसे उन्होंने खुद ही संजोया था.

नितिन देसाई का ये स्टूडियो लगभग 43 एकड़ में फैला हुआ है. उस स्टूडियो में सलमान खान, आमिर खान और शाहरुख समेत कई बड़े स्टार्स की फिल्मों की शूटिंग हुई है. बताया जाता है कि जब सलमान अपनी फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ की शूटिंग कर रहे थे, तब वो इस स्टूडियो में लगभग 90 दिन रहे थे. सलमान ने ‘वॉन्टेड’ और ‘बॉडीगार्ड’ की भी शूटिंग उस स्टूडियो में की थी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लोक और देश सेवी पत्रकारिता समय की मांग : राज्यपाल श्री पटेल     |     रायसेन जिले के बाड़ी नगर में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री ‘दर्शन रत्न’ से सम्मानित     |     निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा 36 से अधिक युवाओं का किया गया प्रारंभिक चयन     |     रायसेन किसान महाकुम्भ की तैयारी,केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लिया जायजा     |     श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811