Let’s travel together.

विदिशा में मछली विभाग का सहायक संचालक   लोकायुक्त टीम ने 50 हजार की रिश्वत लेते दबोचा

0 99

शिकायतकर्ता की शिकायत पर भोपाल लोकायुक्त ने 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों धार दबोचा विदिशा में

विदिशा।  मध्यप्रदेश के विदिशा में लोकायुक्त की टीम ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है, यहां मत्स्य विभाग में सहायक संचालक के पद पर पदस्थ आरोपी संतोष कुमार दुबे को ₹50,000 (पचास हजार ) की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

दरअसल अगस्त 2022 का एक आदेश था जिसमें हितग्राही को लगभग 1लाख 80 हजार रुपये का भुगतान उक्त हितग्राही को करना था। बजट आने के बाद राशि हितग्राही के खाते में जमा की गई थी लेकिन उस राशि में 50, 000 की राशि सहायक संचालक को देने का तय किया गया था। लोकायुक्त पुलिस की निरीक्षक नीलम पटवा ने बताया कि लोकायुक्त एसपी के निर्देश पर फरियादी हरिराम रैकवार की शिकायत की पुष्टि के बाद सहायक संचालक संतोष कुमार दुबे को आज विदिशा में ₹50, 000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। उक्त कार्यवाही के दौरान लोकायुक्त भोपाल की टीम के लगभग दर्जन पर सदस्य मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मुआवजे की राशि पर फोटो खिंचाकर वाहवाही नहीं, परिवार के साथ खड़े होने की हे जरूरत      |     वेयरहाउस के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉली से मूंग चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार     |     अधिवक्ताओं ने किया हिउस अध्यक्ष का स्वागत      |     श्रावण माह के अंतिम सोमवार नीलकंठेश्वर मंदिर पर हुआ रुद्री निर्माण का समापन      |     शिवपुरी के नरवर में कोटिया मोहल्ले में घर में घुसा दुर्लभ पैंगोलिन, सर्पमित्र और वन विभाग ने किया रेस्क्यू     |     रायसेन जिले का राष्ट्रीय पर्यटन सर्किट का ब्लू प्रिंट तैयार कर जिले को प्रमुख पर्यटन जिले दर्जा दिलाने की मांग     |     रायसेन में सांदीपनि स्कूल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण     |     सांची स्तूप की तर्ज पर संवरा सांची डाकघर,24 अगस्त को लोकार्पण     |     मंडीदीप का हाल हुआ बेहाल,सावन माह में बदबू से लोग परेशान      |     केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह आज सोमवार को आयेंगे रायसेन,विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे भाग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811