Let’s travel together.

मां बेटी की मौत के रहस्य में उलझी खरोरा पुलिस

0 130

हत्या आत्महत्या या कुछ ओर विसरा रिपोर्ट करेगी खुलासा
सुरेंद्र जैन धरसीवां
खरोरा थाना क्षेत्र में रक्षा बंधन की रात मां बेटी की संदिग्ध मौत के रहस्य में खरोरा पुलिस उलझी हुई है क्योंकि दोनों के शरीर पर कहीं कोई चोट के निशान नहीं मिले अब बिसरा की पीएम रिपोर्ट ही यह खुलासा करेगी कि मौत का कारण क्या है हत्या आत्महत्या या कुछ ओर
टी आई खरोरा कृष्णा कुशवाह ने बताया कि घटना पचरी गांव की है जहां रक्षा बंधन के तिहार के दिन सतनामी पारा महंत चौक में मृतका बिंदा बाई चतुर्वेदी उम्र 55 साल निवासरत थी मृतका का लड़का शीतल चतुर्वेदी उम्र 34 साल भी अपनी मां बिंदा बाई के साथ उस घर में रहता था
रक्षाबंधन के दिन राखी बिंदा बाई की लड़की उषा मनहरे पति दयाराम उम्र 40 साल मां बिंदा के घर मायके आयी हुई थी।
शाम को बिंदा का नाती धीरज भी आया और दोनो के के साथ अच्छे से बातचीत करने के उपरांत नानी ने धीरज भोजन कराया भोजन करने के बाद धीरज अपने घर परसाडीह चला गया।

तालाब जाने निकला पुत्र वापस आया तो मिला मां बहिन का शव
पुलिस को दिए बयान के अनुसार घटना वाली रक्षाबंधन की रात जब बिन्दा का नाती भोजन कर अपने गांव जाने का बोलकर निकल गया तब घर में सोया बिन्दा का पुत्र शीतल चतुर्वेदी सोकर उठा और तालाब जाने का बोलकर निकला लेकिन आधे रस्ते से घर वापस आ गया जब वह घर वापस आया तो अपनी मां बिंदा बाई को बरामदे में और बहिन उषा को घर के अंदर मरणासन्न अवस्था में पड़ा देखा जब डॉक्टर को बुलाया तो डॉक्टर ने प्रायवेट एम्ब्युलेंस बुलाया डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया
सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस
मां बेटी की संदिग्ध मौत की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनो शव को चीरघर खरोरा में सुरक्षार्थ रखवाया रविवार को फॉरेन्सिक टीम, डॉग स्क्वायर्ड, फिंगर एक्सपर्ट को घटनास्थल बुलाकर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। घटना स्थल पर कोई भी संदेहाष्प्रद स्थिति नही पाई गई डॉक्टर द्वारा दोनो शवो का पी.एम. किया गया, जिनके द्वारा दोनो शवो का निरीक्षण कर किसी प्रकार का कोई बाहरी चोट नही होना पाया गया
मृत्यु के संबंध में स्पष्ट अभिमत ना मिलने से व्हीसरा प्रिजर्व कर फॉरेन्सिक एक्सपर्ट से परीक्षण कराया गया अब रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात् ही मृत्यु के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।
उलझी पुलिस
संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मां बेटी की मौत आत्महत्या है हत्या है या कुछ ओर यह तो अब बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा लेकिन फिलहाल पुलिस इस मामले में उलझ गई है क्योंकि एक साथ मां ओर बेटी की मौत साधारण मौत तो हो नहीं सकती तो आखिर मां बेटी की मौत हुई कैसे यदि यह हत्या है तो हत्यारा कौन ओर यदि आत्महत्या है तो आत्महत्या का कारण क्या हो सकता है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811