Let’s travel together.

शिक्षक प्रकोष्ठ भाजपा विदिशा के द्वारा विनयांजलि कार्यक्रम का आयोजन

0 116

 

-बालाजी एनक्लेव पार्टी हब में हुआ संपन्न

विदिशा। राष्ट्रीय संत आचार्य विद्यासागर जी महाराज की सल्लेखनापूर्वक समाधि पर संपूर्ण भारत के शहरी क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी विनयांजलि सभा का आयोजन जारी है। इसी क्रम में शिक्षक प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी विदिशा के द्वारा भी एक विनयांजलि सभा का कार्यक्रम राष्ट्रीय संत आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जी के लिए रखा गया। इसमें भारतीय जनता पार्टी के जिला संयोजक लायन यशवंत प्रताप सिंह राठौड़ ने बताया कि आचार्य जी श्री मानव धर्म के देवता थे। उन्होंने स्व कल्याण एवं मानव कल्याण की भावना के साथ राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि माना। जिला सह संयोजक लायन अरुण कुमार सोनी ने कहा की विद्यासागर जी महाराज ने जल संरक्षण, जीव दया गौशाला, औषधालय, अस्पताल, शिक्षा एवं भारतीय संस्कार से परिपूर्ण प्रतिभा स्थलीयों का निर्माण कराया। जिला सहसंयोजक लायन शाश्वत शर्मा जी ने कहा की श्री संत महाराज ने जनहित से जुड़े कार्य को हमेशा से प्रोत्साहित किया है। वह जैन समाज के ही नहीं बल्कि संपूर्ण मानव के गुरु थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा लायन राजकुमार सर्राफ प्रिंस ने कहा एक बार जगन्नाथ के भक्ति भक्तों को बीच में रुकने का स्थान नहीं मिल रहा था। तो जहां विद्यासागर जी महाराज पांच बार आए थे। वह वहां जाकर रुकेऔर उन्हें वहां अद्भुत असीम आनंद की अनुभूति हुई। श्री कृष्ण गौशाला के सक्रिय साथी भाई संतोष जैन ने विद्यासागर जी महाराज से संबंधित कई जानकारियां सभी को प्रदान की। इसके साथ सभी ने गुलाब के पुष्प द्वारा विनयांजलि अर्पित की। इस सभा में शिक्षक प्रकोष्ठ सदस्य के एन शर्मा, मेहताब सिंह नरवरिया, सत्येंद्र धाकड़, राजाराम राजपूत, घनश्याम स्वर्णकार, सुचिता सोनी, रेणुका मालपानी, अंजना राठौर, सुलेखा शर्मा, सौरभ सिंघई, सचिन सोनी आदि उपस्थित थे। सभा का संचालन अरुण कुमार सोनी एवं आभार व्यक्त शाश्वत शर्मा ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में सांदीपनि स्कूल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण     |     सांची स्तूप की तर्ज पर संवरा सांची डाकघर,24 अगस्त को लोकार्पण     |     मंडीदीप का हाल हुआ बेहाल,सावन माह में बदबू से लोग परेशान      |     केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह आज सोमवार को आयेंगे रायसेन,विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे भाग     |     गड्ढों ने बढ़ाई मुसीबत: हाईवे-18 पर तीन दिन में चार बाइक सवार गिरे, एक का पैर फ्रैक्चर     |     सालों बाद फिर  गूंजा बहुरूपिया का रंग, भील का रूप धरकर  जगाई भूली-बिसरी लोककला     |     कर्क रेखा से हलाली डैम तक उमड़ा सैलानियों का सैलाब, झरने ने मोहा मन, दिन भर लगी रही दोनों जगह भीड़     |     सावन में शिव भक्ति की गूंज, निकली भव्य कलश यात्रा     |     रक्षाबंधन की खरीदारी से गुलजार हुआ  हॉट बाजार, राखी-कपड़े और मिठाइयों की जमकर हुई बिक्री     |     कांबड यात्रा भोलेनाथ के प्रति भक्तों की अटूट आस्था का प्रतीक- भावेश बघेल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811