Let’s travel together.

आप विधायक अमानतुल्लाह खान की जमानत याचिका खारिज, मनी लांड्रिंग मामलें में नहीं मिली राहत

0 65

आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं. हाल ही में दिल्ली वक्फ बोर्ड में भर्ती से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामलें में अमानुल्लाह खान ने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया था. ईडी ने विधायक को समन जारी किया था. इसी समन को खारिज कारने के लिए विधायक अमानतुल्ला खान ने हाई कोर्ट का रूख किया था. विधायक अमानतुल्ला खान को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका मिला था.

हाईकोर्ट ने ईडी के द्वारा बीतें दिनों जारी किये गए समन पर विधायक अमानतुल्ला खान को राहत देनें से इनकार कर दिया था. जिसके बाद आप विधायक ने राउज एवेन्यू कोर्ट में अग्रिम ज़मानत याचिका दाखिल की थी. इस याचिका पर शुक्रवार ( 1 मार्च ) को राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई. लेकिन इस याचिका से भी कोर्ट से आम आदमी पार्टी के विधायक को कोई राहत नहीं मिली है. ईडी ने कोर्ट में कहा जमानत मिलने के बाद विधायक जांच में सहयोग नहीं करेगा. कोर्ट ने विधायक अमानतुल्ला खान की जमानत याचिका खारिज कर दी.

विधायक को सता रहा गिरफ्तारी का डर

अमानतुल्लाह खान को खुद की गिरफ्तारी की चिंता जता रही थी. गिरफ्तारी का अंदेशा जताते हुए, अमानतुल्ला खान ने कोर्ट से अग्रिम ज़मानत की मांग की थी. लेकिन यहाँ भी कोई राहत नही मिली. राउज एवेन्यू कोर्ट ने आज इस मामले कि सुनवाई की. सुनवाई के दौरान ईडी ने अमानतुल्लाह खान की अग्रिम जमानत की मांग का विरोध किया. ईडी ने कोर्ट से कहा, अगर कोर्ट ने ज़मानत दी, तो अमानतुल्लाह की ओर से जांच में सहयोग नहीं करने की संभावना है.

विधायक पर लगे हैं ये आरोप

दिल्ली वक्फ बोर्ड में अध्यक्ष रहते अमानतुल्लाह खान पर कई अवैध हाइरिंग और बोर्ड की संपत्तियों को गलत तरीक से लीज पर देने का आरोप है. इसके साथ ही आप विधायक ने दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में काम करते हुए कई मानदंडों और सरकारी दिशानिर्देशों के उल्लंघन का भी आरोप है. मानदंडों का उल्लंघन करते हुए अमानतुल्लाह खान ने 32 लोगों को अवैध रूप से भर्ती किया था.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शराब के कारण जीजा बना हत्यारा,साला पी गया अकेला दारू तो जीजा ने उतारा मौत के घांट     |     गैरतगंज में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी शुरू,एसडीएम ने केन्द्रो का किया निरीक्षण     |     विश्व होम्योपैथी दिवस पर भव्य आयोजन, नि:शुल्क शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़     |     समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, पहले दिन ठप, दूसरे दिन 3 हजार क्विंटल खरीदी     |     रायसेन कलेक्टर ने बेरखेड़ी और सलामतपुर में स्थित गेहूं उपार्जन केंद्र का किया आकस्मिक निरीक्षण     |     VIP लाइन के लिए किसानों के खेतों में गाड़े जा रहे बिजली पोल, विरोध के स्वर तेज     |     कलेक्टर ने गेहूँ केंद्रों का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्थाओं का लिया जायजा      |     रायसेन में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने उन्नत कृषि प्रदर्शनी का किया शुभारंभ     |     केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, 11 अप्रैल को रायसेन में उन्नत कृषि महोत्सव प्रदर्शनी सह प्रशिक्षण का करेंगे शुभारंभ     |     सृजन” एक पहल शक्ति से सुरक्षा की ओर का शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811