-तहसीलदार के प्रतिवेदन पर एसडीएम विजावर ने किया निलंबन
अभिषेक आसाटी बक्सवाहा
विकासखंड के अंतर्गत ग्राम धरमपुरा के हल्का पटवारी की शिकायत तहसील में की गई थी इसके बाद तहसीलदार ने प्रतिवेदन बनाकर एसडीएम बिजावर के समक्ष प्रस्तुत किया।
बक्सवाहा विकास खंड के किसानों को अपने राजस्व के काम करने के लिए पटवारी के चक्कर लगाने पड़ रहे थे और वहीं राजस्व के पटवारी मोटी रकम लेकर किसानों के काम करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं इस संबंध में 19 फरवरी को धरमपुरा निवासी इमरत यादव पिता बंदा यादव द्वारा लिखित आवेदन तहसील में प्रस्तुत किया जहां आवेदक द्वारा बताया गया कि हमारी भूमि खसरा नंबर721/2/1/1/1 कुल किता हेतु आवेदन तहसील में प्रस्तुत किया गया था जिसका प्रकरण क्रमांक0077/अ/-03/2023-24 आदेश 20 सितंबर को तहसील में पारित किया गया था वही आवेदक इमरत यादव द्वारा बताया गया कि हल्का पटवारी देवेंद्र शिववंशी द्वारा उसके काम के एवज में 5000 की रिश्वत मांगी गई इसके बाद इमरत यादव ने एक लिखित आवेदन तहसील में प्रस्तुत किया और धरमपुरा हल्का पटवारी की 5000 मांगने की शिकायत की है।
वही शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि पांच माह से पटवारी द्वारा लगातार पैसों की मांग की जा रही थी जिसको लेकर राजस्व का काम लंबित पड़ा हुआ था 19 फरवरी को इमरत यादव द्वारा जब तहसील में आवेदन दिया तो हल्का पटवारी देवेंद्र शिवबंसी को सोमवार के दिन विजय द्विवेदी एसडीएम बिजावर द्वारा निलंबित कर दिया गया है तहसीलदार भारत पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि पटवारी के रिश्वत की मांग को लेकर प्रतिवेदन वरिष्ठ अधिकारी को पहुंचाया गया था जहां सोमवार को एसडीएम बिजावर द्वारा पटवारी देवेंद्र शिववंशी को निलंबित कर दिया गया है।