Let’s travel together.

प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश में विकास की गंगा बह रही है- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

0 75

सांची में रेलवे स्टेशन का 8 करोड़ 50 लाख रू से होगा पुर्नविकास 
उप मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में सांची में कार्यक्रम सम्पन्न 
देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन

उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास की गंगा बह रही है। आज भारत आर्थिक, भू-राजनीतिक, सामाजिक विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व रूप से सशक्त हुआ है। अधोसंरचना विकास हो या स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा, शहरी विकास हो या ग्रामीण क्षेत्रों का सशक्तीकरण हर आयाम में विकास के सुनियोजित कार्य से देश का कायाकल्प हो रहा है। वह दिन अब दूर नहीं जब भारत विश्वगुरु बनेगा। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्चुअली सांची रेलवे स्टेशन सहित देश में 554 रेलवे स्टेशनों का पुर्नविकास एवं 1500 आरओबी और आरयूबी का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया।
सांची स्थित रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री मोदी के उद्बोधन तथा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का लाईव प्रसारण भी देखा गया।
सांसद श्री भार्गव ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सांची रेलवे स्टेशन को पुर्नविकास हेतु शामिल करने के लिए क्षेत्र के नागरिकों की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आठ करोड़ 50 लाख रू लागत से सांची रेलवे स्टेशन का पुर्नविकास होगा, कायाकल्प किया जाएगा। इससे यात्रियों को और अधिक बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा सांची रेलवे स्टेशन के तहत तीन ओवर ब्रिज का शिलान्यास और एक रेल लाइन अंडर ब्रिज का लोकार्पण भी किया गया। सांसद श्री भार्गव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में चहुॅओर विकास की गंगा बह रही है। हर क्षेत्र में विकास के काम किए जा रहे हैं। समाज के प्रत्येक वर्ग को ध्यान में रखकर सरकार द्वारा योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ पाकर वे विकास की मुख्य धारा में जुड़ रहे हैं।
विधायक डॉ चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सांची रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल किया गया है। जिसमें आठ करोड़ 50 लाख रू लागत से सांची रेलवे स्टेशन का पुर्नविकास किया जाएगा। यहां अनेक नवीन सुविधाएं यात्रियों को मिलेंगी। इससे क्षेत्र के आर्थिक और पर्यटन विकास को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में रेलवे विभाग के डीआरएम ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रायसेन जिले के सांची रेलवे स्टेशन का 8 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से पुर्नविकास और सौंदर्यीकरण किया जाएगा। स्थानीय कला-संस्कृति के तत्वों के साथ स्टेशन का आंतरिक सौंदर्यीकरण और विकास, हाईलेवल प्लेटफार्म, स्टेशन पहुंच मार्ग का सुधार, पैदल मार्ग सहित अन्य सुविधायें विकसित की जाएगीं। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे, पुलिस अधीक्षक श्री विकास शहवाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, रेलवे के अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में निबंध, चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुँवरगढ़ महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब     |     कुंवरगढ़ से कुंरा फिर कुंवरगढ,आदिवासी राजा की पहचान खोती विरासत हुईं पुनर्स्थापित     |     नई दिल्ली में आयोजित ‘वर्कशॉप फॉर लेजिस्लेटर्स’ में धरसीवां विधायक हुए शामिल     |     7 वर्ष से फरार हत्या का आरोपित अंततः पुलिस गिरफ्त में     |     खड़ी ट्रॉली में बाइक की भिड़त से बाइक चालक की मौत     |     हनुमान जयंती के उपलक्ष में ग्रामीण अंचलों में भक्ति का माहौल, मंदिरों में सजावट और रामायण पाठ शुरू     |     हाईवे 18 पर ‘भारी ट्राला’ बना मुसीबत, पंचायत का गेट हाईवे से हटकर निकाला रास्ता – 15 किमी में लगे 4 दिन     |     अंबाडी में रामलीला का समापन, रावण वध के साथ गूंजा जय श्रीराम का जयघोष     |     ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में मनाया प्रवेश उत्सव     |     दीवानगंज क्षेत्र में तेज बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, किसानों ने सर्वे की उठाई मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811