Let’s travel together.

कासगंज में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में पलटी; 7 बच्चों समेत 24 की मौत

0 79

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया. पटियाली थाना क्षेत्र के दरियागंज में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली तालाब में पलट गई. हादसे में 7 बच्चों समेत 24 लोगों की मौत हो गई. ट्रैक्टर ट्रॉली में तीन दर्जन से अधिक श्रद्धालु सवार थे. ये सभी श्रद्धालु कादरगंज घाट पर गंगा स्नान करके लौट रहे थे. अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा हो गया. घटना के बाद डीएम व एसपी समेत पुलिस के आलाअधिकारी मौके पर मौजूद हैं.

मौके पर पहुंची पुलिस की टीम और स्थानीय लोगों ने घायलों को जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है. हादसे वाली जगह से शवों को निकाला गया. राहत- बचाव कार्य चलाया गया. हादसे को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रैक्टर ट्रॉली पलटते ही चीख-पुकार मच गई. ट्रॉली में अधिक संख्या में महिलाएं और बच्चे सवार थे.

मृतकों में 8 महिलाएं और 7 बच्चे

स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतकों में 8 महिलाएं और 7 बच्चे शामिल हैं. घायलों को पहले जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. कुछ श्रद्धालुओं की हालत गंभीर देख उन्हें दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया. घटना के बाद से पीड़ित परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल है.

सीएम योगी ने दिए ये निर्देश

कासगंज सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया है. उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं. सीएम ने कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी एवं एवं राज्य मंत्री अनूप प्रधान वाल्मीकि को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने और राहत कार्यों में तेजी लाने को कहा है. साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित इलाज कराए जाने के निर्देश दिया है.

मृतक के परिजनों घायलों को मुआवजे का ऐलान

कासगंज की डीएम सुधा वर्मा ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली में 30 लोग सवार थे. 24 लोगों की मौत हो गई है. घायलों का इलाज कराया जा रहा है. कुछ और लोगों के तालाब के दलदल में फंसे होने की आशंका है. इसलिए अभी राहत बचाव-कार्य चलाया जा रहा है. साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये का मुआवजा दिए जाने का ऐलान किया है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शुजालपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: लाठी-डंडे और तलवारें चलीं, 5 घायल     |     बालाघाट में दर्दनाक हादसा: चलती कार खाई में गिरी, आग लगने से मासूम सहित तीन की जिंदा जलकर मौत     |     विधायक अनुज शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की     |     इंदौर में मुख्यमंत्री “जनसंकल्प से समाधान अभियान” आज, डॉ.मोहन यादव होगे शामिल     |      जिला न्यायालय परिसर में मेगा लीगल आउटरीच एंड अवेयरनेस कैंप एवं वृहद विधिक सेवा प्रदर्शनी का आयोजन     |     फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811