Let’s travel together.

कोतवाली पुलिस को मिली सफलता: 03 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा सहित 01 आरोपी गिरप्तार

0 639

धीरज जॉनसन की रिपॉर्ट

दमोह:जिले के सम्पूर्ण थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ के क्रय विक्रय पर एवं आरोपियों की धरपकड हेतु अति. पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक को एस पी डीआर तेनीवार द्वारा कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। अति. पुलिस अधीक्षक,नगर पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी कोतवाली निरी. सत्येन्द्र सिंह राजपूत के द्वारा निर्देशों को गंभीरता से लिया गया, इसी दौरान थाना प्रभारी कोतवाली निरी० सत्येन्द्र सिंह राजपूत एवं कोतवाली पुलिस को 6 अप्रैल को सूचना प्राप्त हुई कि पथरिया फाटक दमोह पर एक व्यक्ति अवैध माधक पदार्थ गांजा लिए विक्रय करने की फिराक में घूम रहा है. सूचना की तस्दीक हेतु कोतवाली पुलिस के द्वारा रेड कार्यवाही की गई एवं पथरिया फाटक दमोह से आरोपी जिनेश जैन (39) पिता रतनचंद्र जैन निवासी अभाना थाना नोहटा को 03 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा कीमती रु/ 60,000 सहित गिरफ्तार किया गया।

जिसके संबंध में थाना कोतवाली जिला दमोह में अपराध क्र. 298/22 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस एक्ट का अपराध आरोपी के विरुद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी से अवैध मादक पदार्थ के स्त्रोत के संबंध में पूछताछ की जा रही है। आरोपी जिनेश जैन की ससुराल उडीसा में है जहां से कम दामों में गांजा खरीदकर लाता था व थाना नोहटा क्षेत्र के ग्राम अभाना व आसपास के गांव मे फुटकर अधिक दामों पर बेचता था। सराहनीय कार्य करने वाले थाना प्रभारी सत्येन्द्र सिंह राजपूत, उनि. एम.पी सिंह,,उनि. बी.एस हजारी, 774 गनपत, आर. 836 धर्मेन्द्र, आर.06 आकाश, आर. 598 रवि गौतम को पुरुस्कृत किया जायेगा।

न्यूज स्रोत:धीरज जॉनसन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811