मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित ग्राम कूल्हाड़िया के पास कई वर्षों से जीपार्ट हड्डा फैक्ट्री का संचालन चल रहा है। जिसकी बदबू के कारण छोला, नरखेड़ा, कुल्हाड़िया, अंबाडी सेमरा आदि गांव के ग्रामीण कई वर्षों से बदबू के कारण परेशान हो रहे हैं। फैक्ट्री का संचालन भोपाल विदिशा हाईवे से लगकर हो रहा है। फैक्ट्री के आसपास ही कई किसानों की जमीन है जहां पर पूरे साल वहा खेती किसानी करते हैं। जिससे कई किसान अभी तक बदबू के कारण बीमार भी हो चुके हैं। इसी को लेकर ग्रामीणो ने ग्राम पंचायत को शिकायत की।ग्राम पंचायत ने फैक्ट्री प्रबंधन को नोटिस जारी कर 3 दिन में जबाब मांगा हे।
दीवान सिंह, भुजबल, कल्लू ,बबलू, सोनू आदि लोगों ने बताया है कि हम लोग बदबू के कारण खाना भी नहीं खा पा रहे हैं दिन-रात फैक्ट्री में हड्डी पीसने का कार्य चलता है। रोज सुबह भोपाल से एक ऑटो मृत जानवरों की हड्डियां भरकर इस फैक्ट्री में का आता है।जब ऑटो भोपाल से मृत जानवरों की हड्डियां भरकर चलता है तो पूरे रास्ते बदबू फैलता हुआ चलता है जिससे भोपाल विदिशा हाईवे पर चलने वाले राहगीर भी कई सालों से परेशान हो रहे हैं। कुछ ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत सेमरा में जी पार्ट हड्डा फैक्ट्री का शिकायती आवेदन दिया है। सेमरा हाई स्कूल में भी इस फैक्ट्री की बदबू पहुंच रही है वहां पर पढ़ने वाले बच्चे और शिक्षक भी बदबू से परेशान हो रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है की फैक्ट्री से गाय व भैंस तथा कई प्रकार के जानवरों की हड्डियां फेंकी जाती हैं। जिसके कारण हम ग्रामीणों को काफी बदबू आती है जिसके कारण रहना भी दुश्वार हो रहा हैं। इसी फैक्ट्री के पास से कई बच्चे रोज हाई सेकेंडरी स्कूल दीवानगंज पढ़ने के लिए निकलते है उन्हें भी काफी बदबू आती है। और बस्ती में रहने वाले लोगों को बहुत ज्यादा परेशानी आ रही है और रहना दूभर हो गया है।
ग्राम पंचायत सेमरा में कुछ ग्रामीणों ने जीपार्ट हड्डा फैक्ट्री का शिकायती आवेदन आया था पंचायत ने जीपार्ट कंपनी पर जाकर कर्मचारियों को तीन दिन का नोटिस दिया है और कहां है कि फैक्ट्री मालिक को 3 दिन के अंदर पंचायत में प्रस्तुत हो नहीं तो पंचायत द्वारा फैक्ट्री पर कार्रवाई की जाएगी।
भानु लोधी सरपंच सेमरा
नरखेडा, छोला और कूल्हाड़िया आदि गांव के ग्रामीण कई वर्षों से बदबू के कारण परेशान हो रहे हैं फैक्ट्री के आसपास ही कई लोगों की जमीन लगी है वहा परेशान है। यह तीनों गांव हुई हमारी पंचायत में आते हैं।
रामदयाल लोधी नरखेडा सरपंच