Let’s travel together.

कमलनाथ छोड़ देंगे कांग्रेस या थामेंगे भाजपा का दामन? आज हो सकता है बड़ा ऐलान, अब इस बात पर बनी सहमित

0 50
भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम व कांग्रेस के दिग्गज नेता के पिछले करीब 48 घंटे से भाजपा में जाने की अटकलें लगाई जा रही है। हालांकि कांग्रेस नेताओं व खुद कमलनाथ ने भी इन्हें महज अफवाह बताया है और कहा है कि वे कहीं नहीं जा रहे। लेकिन कयासों का दौर अभी भी जारी है और माना जा रहा है कि कमलनाथ अपने बेटे और कई समर्थक विधायक और स्थानीय नेताओं के साथ भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इन खबरों से न केवल कांग्रेस की टेंशन बढ़ी है बल्कि दूसरी ओर बीजेपी के लिए भी थोड़ी बहुत परेशानी दिख रही है।

राजनीति से सन्यास ले सकते हैं कमलनाथ

कमलनाथ और सांसद नकुलनाथ के भाजपा में जाने की अटकलों के बीच सूत्रों के हवाले से एक खबर निकलकर सामने आई है कि कमलनाथ अपना सफर समाप्त करके राजनीतिक सन्यास ले सकते हैं। कमलनाथ के करीबी सूत्रों की मानें तो वो राजनीति से सन्यास की घोषणा कर सकते हैं। इसकी एक वजह यह है कि भाजपा में कमलनाथ को शामिल करने पर सहमति नहीं बन रही है। दूसरी, सिख दंगों के कारण भाजपा एक समुदाय को नाराज नहीं करना चाहती है। वहीं नकुलनाथ के भाजपा में जाने पर अभी भी अटकलों का बाजार गर्म है।

भाजपा में नाराजगी के आसार

कमलनाथ के भाजपा में शामिल न होने की सबसे बड़ी वजह भाजपा नेताओं में नाराजगी है। भाजपा नेता कमलनाथ को लेकर विरोध कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो भाजपा के कुछ नेताओं का कहना है कि 1984 के सिख दंगों के आरोपी कमलनाथ को पार्टी में लेने से सिख समाज में गलत संदेश जाएगा।

जीतू पटवारी ने कयासों को बताया गलत, लेकिन कांग्रेस को लग सकता है जोर का झटका

भले ही पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कमलनाथ और नकुलनाथ के भाजपा में शामिल होने की खबरों को निराधार बताया हो लेकिन यदि कमलनाथ कांग्रेस नहीं भी छोड़ते हैं और नकुलनाथ भाजपा में शामिल होते हैं तो कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। क्योंकि उनके साथ 10 से ज्यादा विधायक और कुछ महापौर भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |     सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी जी महाराज की कथा को लेकर कथा आयोजन समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ बैठक      |     श्रीहिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, 10 फरवरी को होगा अध्यक्ष पद का चुनाव     |     चंद्रगिरी में आचार्यश्री विद्यासागर जी के सपनो का भारत     |     लगातार चाकू बाजी के विरोध में मुजगहन थाने का कांग्रेसजनों द्वारा घेराव      |     आसमान से गिरा संदिग्ध यंत्र, मरखंडी गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने किया जब्त     |     तांबे के बर्तन में पानी पीने के सही तरीके से फ़ायदा हो, नुकसान नहीं जानें क्या है सही तरीका ?     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य शिविर एवं तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0के अंतर्गत का आयोजन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811