रायसेन।सेंट्रल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (सेंट आर सेटी )रायसेन में 30 दिनों से चल रहे ब्यूटी पार्लर कोर्स के प्रशिक्षण का समापन मुख्य नगर पालिका अधिकारी रायसेन सुश्री सुरेखा जाटव एवं सेंट्रल बैंक क्षेत्रीय कार्यालय के उप क्षेत्रीय प्रबंधक दर्शन कुमार डिगरा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर रायसेन जिले के एलडीएम एच एस सोनी , सेंट्रल बैंक मार्केटिंग मैनेजर सुनील सोन्हिया, रायसेन शाखा प्रबंधक गणेश सूर्यवंशी परियोजना अधिकारी श्रीमती रानी तिवारी , प्रशिक्षिका नेहा भार्गव चतुर्वेदी एवं समस्त आर सेटी स्टाफ विशेष रूप से उपस्थित थे ।

डायरेक्टर राकेश कुमार ने मुख्य अतिथि सीएमओ मैडम का भव्य स्वागत करते हुए समस्त अतिथियों का उनसे परिचय कराया सभी प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा सर्टिफिकेट वितरण किया गया इस अवसर पर आगामी लोकसभा चुनाव हेतु मतदाता जागरूकता शपथ दिलाई गई अंत में सुनील सोन्हिया ने सभी अतिथियों, ,समस्त स्टाफ एवं सभी विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया उल्लेखनीय है कि इस ब्यूटिशियन कोर्स को रायसेन जिले की विभिन्न ग्रामीण अंचल की 35 छात्राओं ने प्राप्त किया