प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत बनेगा विश्व गुरू एवं सर्वशक्तिमान: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल
–विदिशा रायसेन लोकसभा क्षेत्र के भाजपा कार्याकर्ताओं की प्रमुख बैठक आयोजित
रायसेन। जिला भाजपा कार्यालय में रविवार को विदिशा रायसेन संसदीय क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया बैठक में प्रमुख रूप से मध्यप्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, सांसद रमाकांत भार्गव, विदिशा क्षेत्र के लोकसभा चुनाव प्रभारी सीताराम यादव, विधायक सुरेन्द्र पटवा, विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी एवं पूर्व विधायक एवं लोकसभा संयोजक रामपाल सिंह राजपूत, विदिशा विधायक मुकेश टंडन्, सहित जिला भाजपा अध्यक्ष रायसेन राकेश शर्मा विदिशा जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश जादौन, सीहोर जिला भाजपा अध्यक्ष रवि मालवीय, सहित भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी बैठक में मौजूद रहे।

बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जलन कर किया गया। बैठक के सर्वप्रथम में रायसेन जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा ने स्वागत भाषण देते हुए कहा की सौभाग्य की बात है, कि रायसेन में विदिशा रायसेन संसदीय क्षेत्र की यह महत्त्वपूर्ण बैठक हो रही है उन्होने बैठक में पधारे सभी अतिथि एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई दी।

विदिशा रायसेन संसदीय क्षेत्र की प्रमुख बैठक को संवोधित करते हुए मध्यप्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा की पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने हमारे देश के लिए बहुत योगदान दिया है, और देश में अलग ही अलख जगाई है, दोनों इन अमर शहीदों की विचारधारा पूरे देश में स्थापित हो रही है उन्होंने कहा की हमारे देश के प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत सर्वशक्तिमान एवं विश्व गुरू बनने जा रहा है, उन्होंने कहा की पार्टी ने जन-कल्याण की दिशा में सराहनीय काम किया है, योजनाओं का लाभ प्रत्येक गाँव और गरीब को मिल रहा है, भाजपा ने हमेशा सिद्वान्त ओर विचारों की लड़ाई लड़ी है प्रधानमंत्री मोदी जी के कोशल नेतृत्व में भव्य राम मंदिर वनकर तैयार हो गया है. उन्होंने सभी भाजपा पदाधिकारी एवं कार्याकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव में पूरी मेहनत के साथ जुट जाने का आव्हान किया।

बैठक को संबोधित करते हुए वर्तमान सांसद रमाकांत भार्गव ने कहा की विदिशा क्षेत्र का गौरवशाली इतिहास रहा है, कि अटल जी, सुषमा जी, शिवराज सिंह चौहान जी, जैसे वरिष्ठ नेताओं ने इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है। बैठक में विदिशा एवं रायसेन क्षेत्र के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता राकेश तोमर द्वारा किया गया।

–लाभार्थी संपर्क अभियान की बैठक आयोजित
विदिशा रायसेन लोकसभा क्षेत्र की प्रमुख बैठक के बाद लाभार्थी संपर्क अभियान की बैठक आयोजित की गई जिसमें अपेक्षित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे वहीं बैठक में प्रमुख रूप से रायसेन जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा विदिशा जिला अध्यक्ष राकेश जादौन सीहोर जिला अध्यक्ष रवि मालवीय, लोकसभा चुनाव प्रभारी सीताराम यादव, लोकसभा संयोजक रामपाल सिंह राजपूत, साँची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, भोजपुर विधायक सुरेन्द्र पटवा, विदिशा विधायक मुकेश टंडन्, लोकसभा विस्तारक वासुदेव जोशी, भाजपा नेता नरेन्द्र सिंह कुशवाह, हरनाम सिंह राजपूत, रविन्द्र विजयवर्गीय, सहित अनेक भाजपा नेता मौजूद रहे लाभार्थी संपर्क अभियान की बैठक में निर्णय लिया गया की आगामी लोकसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ स्तर पर 10 प्रतिशत वोट बढ़ाना है इसके साथ ही केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं का जिन लाभार्थीओं को लाभ मिला है उन तक पहुंचना है, इसके लिए सभी भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में लाभार्थी तक बात पहुंचाना और मंडल शक्ति केन्द्र से लेकर बूथ स्तर पहुंचकर योजनाओं की जानकारी देना है।
न्यूज़ सोर्स- हरि साहू,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रायसेन