रायसेन।सेंट्रल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आर सेटी )में 30 दिवसीय ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित हो रहा है इसमें विभिन्न ग्रामीण अंचल की 35 छात्राएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं ,उक्त प्रशिक्षण विदिशा , रायसेन जिले की जानी मानी ब्यूटीशियन नेहा भार्गव चतुर्वेदी द्वारा दिया जा रहा है प्रशिक्षण कार्यक्रम में सेंट्रल बैंक क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल से आमंत्रित मार्केटिंग प्रबंधक सुनील सोन्हिया ने बच्चों को मार्केटिंग के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया।

उन्होंने अपने उदबोधन में कहा कि प्रशिक्षण के बाद जब आप व्यवसाय शुरू करेंगे तो अपने व्यवसाय को बढ़ाने हेतु सोशल मीडिया एक बेहतरीन प्लेटफार्म है जिसके जरिए आप अपने व्यवसाय को बढ़ा सकते है ।

संस्थान के डायरेक्टर राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त प्रशिक्षण पूर्णतः निशुल्क है जिसमें बच्चों को रहना एवं खाना फ्री है ,ट्रेनिंग कार्यक्रम में एलडीएम एच एस सोनी , लक्ष्मण पटेल एवं साईं मीडिया के डायरेक्टर अभिषेक पाराशर उपस्थित थे