Let’s travel together.

बुल्ली बाई मामले का आरोपी विशाल कुमार झा कोविड पॉजिटिव

0 111

मुंबई | बुल्ली बाई मामले का आरोपी विशाल कुमार झा कोविड पॉजिटिव पाया गया है। 21 वर्षीय विशाल, एक इंजीनियरिंग छात्र है, जिसे मुंबई पुलिस ने बेंगलुरु से गिरफ्तार किया था। उसे बीएमसी ने क्वारंटीन सेंटर भेज दिया है। पुलिस ने उसके वकीलों और परिवार के सदस्यों को सूचित कर दिया है। तकनीकी इनपुट के बाद उसे 3 जनवरी को मुंबई पुलिस की एक टीम ने बेंगलुरु से गिरफ्तार किया था।

4 जनवरी को मुंबई पुलिस ने उत्तराखंड निवासी श्वेता सिंह को गिरफ्तार किया था। वह दूसरी आरोपी थीं, जिसे इस मामले के संबंध में गिरफ्तार किया गया था। मयंक रावल तीसरा आरोपी है, जिसे मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस के अलावा इस मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो गिरफ्तारियां की हैं। स्पेशल सेल ने बुल्ली बाई के मुख्य आरोपी नीरज बिश्नोई और सुल्ली डील के मुख्य आरोपी ओंकारेश्वर ठाकुर को गिरफ्तार किया है। 1 जनवरी को, बुल्ली बाई ऐप, जो गिटहब पर चलाई जा रही थी, ने पत्रकारों, सोशल एक्टिविस्ट, छात्रों और प्रसिद्ध हस्तियों सहित एक विशेष धर्म की कई महिलाओं की तस्वीरें पोस्ट की थीं। यह मामला सुल्ली डील विवाद के छह महीने सामने आया।

झा बुल्ली बाई के फॉलोअर्स में से एक था, जिसने पुलिस टीम को अन्य आरोपियों तक पहुंचाया। होस्टिंग प्लेटफॉर्म गिटहब ने सुल्ली डील्स को अपने मंच पर जगह दी थी और इस बार भी बुल्ली बाई को गिटहब प्लेटफॉर्म पर ही बनाया गया था। बाद में विवाद के बाद गिटहब ने यूजर को अपने होस्टिंग प्लेटफॉर्म से हटा दिया। लेकिन तब तक बुल्ली बाई ने देशव्यापी विवाद खड़ा कर दिया था। बुल्ली बाई ऐप को एक खालिस्तानी समर्थक की डिस्प्ले तस्वीर के साथ बुल्ली बाई नाम के एक ट्विटर हैंडल द्वारा भी प्रचारित किया जा रहा था। यह ट्विटर हैंडल बुल्ली बाई ऐप का समर्थन करते हुए कह रहा था कि महिलाओं को ऐप से बुक किया जा सकता है। यह हैंडल साथ ही साथ खालिस्तानी कंटेंट का प्रचार भी कर रहा था।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नरवाई की आग से चने की कटी फसल हुई खाक     |     पर्वत रोही और साइकिल लिस्ट अंजना यादव दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर चढ़ाई करने के लिए निकली     |     मार्ग बदहाल, गारंटी खत्म होने से पहले मरम्मत की मांग तेज, अगले महीने हो रही है गारंटी खत्म     |     बेमौसम बारिश और आंधी का कहर, पेड़ गिरे,फसलें बर्बादी के कगार पर, किसान चिंतित     |     हनुमान जयंती पर  निकाली गई भव्य शोभायात्रा ,उमड़ा जनसैलाब     |     नाहर फैक्ट्री में फिर मौत: श्रमिक की जान गई, प्रबंधन गेट के भीतर छिपा रहा     |     मानस का अनुसरण कर व्यक्ति अपने जीवन को सफल और संतुलित बना सकता है     |     चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान का आदेश जारी, प्रदेश के दो लाख शिक्षकों में हर्ष की लहर     |     पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध भूसा परिवहन करते ट्रक पकड़ा, न्यायालय के आदेश से गढ़ी गौशाला में कराया ख़ाली     |     केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह  चौहान 04 अप्रैल को रायसेन में कृषि मेला तैयारियों का करेंगे निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811