Let’s travel together.

AI का कमाल, दो लाइन टेक्स्ट लिखने से बन जाएगा वीडियो

0 77

हर दिन एआई कमाल देखने को मिल रहा है, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने काफी काम आसान कर दिया है. एआई के इस्तेमाल से आप अपना काफी समय भी बचा सकते हैं और क्वालिटी वर्क भी कर सकते हैं. फिर चाहें ऑफिस का काम हो या स्कूल प्रोजेक्ट हो. एआई आपकी हर फील्ड में मदद कर सकता है. अब एआई आपको एडिटिंग और क्रिएटिव वीडियो बनाने में भी मदद कर सकता है. आज हम आपको एक ऐसे प्लेटफॉर्म deepfictionai के बारे में बताएंगे जो 3D एनिमेटेड वीडियो बना सकता है. इसके लिए बस आपको 2 लाइन लिखनी होंगी और ये आपको वीडियो तैयार कर के दे सकता है.

deepfictionai क्या है और कैसे काम करता है?

  • इस प्लेटफॉर्म पर आपको वीडियो बनाने के लिए ज्यादा कुछ नहीं करना है. इस प्लेटफॉर्म पर सबसे पहले लॉगइन करें.
  • इसके बाद आपको जेनरेट का ऑप्शन शो होगा उस पर क्लिक करें.
  • जेनरेट के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद वर्कफ्लो के ऑप्शन पर क्लिक करें और वीडियो सलेक्ट करें.
  • इसके बाद एक डिटेल्ड प्रॉम्प्ट लिखें, ध्यान रहे कि प्रॉम्प्ट में आप कम शब्दों में अपनी बात लिख सकें.
  • यहां पर स्टाइल सलेक्ट करें, मोशन स्ट्रेंथ अपने हिसाब से सेट करें और एस्पेक्ट रेशियो सलेक्ट करें और आखिर में जेनरेट पर क्लिक करें.
  • अब आप रिजल्ट देखकर हैरान हो जाएंगे. यहां आप जैसी वीडियो क्रिएट करना चाहते थे, वैसी ही वीडियो आपको मिल जाएगी.
  • इसके बेहतर और एडवांस इस्तेमाल के लिए आपको इसका सब्सक्रिप्शन लेना पड़ सकता है. इस प्लेटफॉर्म के अलावा और भी प्लेटफॉर्म अवेलेबल हैं, जिन्हें आप इस्तेमाल कर सकते हैं.

Free AI Video Generator

invideo AI प्लेटफॉर्म पर भी आपको डिटेल्ड प्रॉम्प्ट लिखना होगा, इसके बाद आपको बढ़िया वीडियो मिल जाएगी. इस पर आप फ्री में वीडियो जेनरेट कर सकते हैं.

Synthesia: इसके अलावा आप चाहें तो इस प्लेटफॉर्म का भी सहारा ले सकते हैं. इस पर भी आपको काफी फीचर्स मिल रहे हैं. ये आपकी वीडियो क्रिएटिंग में मददगार साबित हो सकते हैं.

ध्यान दें: यहां दी गई जानकारी प्लेटफॉर्म्स के मुताबिक हैं, आप इन प्लेटफॉर्म पर साइनइन करने से पहले एक बार इनके रिव्यू जरूर चेक करें.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मजदूरों की कमी से धान कटाई में आई तेजी, खेतों से फसल घर लाने की जद्दोजहद में जुटे किसान     |     घने कोहरे में कुलहड़िया के अंधे मोड़ पर पलटा वाहन, चालक घायल, बड़ा हादसा टला     |     दीपावली की तैयारियों में जुटे कुम्हार, दिन-रात बना रहे मिट्टी के दीये और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां     |     हाईवे-18 पर बस चालकों की मनमानी, जहां मन हुआ वहीं रोक दी यात्री बस     |     भैंसरा में जमीयत उलेमा कमेटी का गठन     |     देश के विकासशील राज्यों में मध्यप्रदेश सबसे आगे है – उप मुख्यमंत्री      |     रीवा के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की व्यवस्थाओं से एनएबीएच टीम संतुष्ट     |     उप मुख्यमंत्री ने हिनौती गौधाम में 2 नवीन गौ शेड का किया लोकार्पण, पहुंच मार्ग का भूमि पूजन     |     उप मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारंभ     |     लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत आयोजित ‘प्रमुख नागरिक गोष्ठी’ में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811