Let’s travel together.

घर से भागे देवर भाभी ने चलती ट्रेन में कर दिया कांड, दोनों की सच्ची मोहब्बत देख यात्रियों की भी फटी रह गई आंखें, वीडियो आया सामने

0 118

बैतूलः यहां से देवर-भाभी सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल घर से भागे देवर भाभी ने चलती ट्रेन में कांड कर दिया, जिसके बाद हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद चैन पूलिंग कर ट्रेन को रोका गया और दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से अफेयर चल रहा था, ,जिसके बाद वो घर से फरार हो गए थे। फिलहाल घायल देवर-भाभी का अस्पताल में उपचार जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार अनुसार बीते 8 वर्ष पहले बिहार के आरा नगर थाना के मिराचक इलाके के रहने वाले अमित कुमार पासवान के साथ प्रियंका का विवाह हुआ था, दोनों की एक बेटी भी है। बीते दो तीन वर्ष पूर्व अमित पासवान की मौसी का बेटा पंकज उनके घर में रहने आ गया, जिसके बाद पंकज और प्रियंका के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। बीते 5 जनवरी को अचानक पंकज अपनी भाभी प्रियंका को लेकर फरार हो गया था।

दोनों के फरार होने के बाद प्रियंका के पति अमित ने पंकज के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए पंकज और प्रियंका की मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर दोनों के बेंगलुरु में होना पाया गया। लोकेशन का सही पता चलते ही पुलिस की एक टीम बेंगलुरु भेजा गया। बेंगलुरु पहुंचकर पुलिस की टीम ने पंकज और प्रियंका को पकड़ लिया। टीम के साथ प्रियंका का पति अमित पासवान भी बेंगलुरु पत्नी को लेने गया था ।

प्रेमी जोड़े को लेकर आ रहे एएसआई मजहर हुसैन ने बताया कि आरा थाना में दर्ज अहरण के मामले में अपहृत लड़की और आरोपी की लेने के लिए वो टीम के साथ बेंगलुरु गए थे। लड़की की दस्त्याभी करने के बाद ट्रेन से लेकर आ रहे थे, तभी स्टेशन से पहले आउटर पर जब ट्रेन स्लो हुई तो लड़की बाथरूम जाने के बहाने से कूद गई। लड़की के ट्रेन से कूदने के बाद लड़का भी कूद गया। था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |     सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी जी महाराज की कथा को लेकर कथा आयोजन समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ बैठक      |     श्रीहिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, 10 फरवरी को होगा अध्यक्ष पद का चुनाव     |     चंद्रगिरी में आचार्यश्री विद्यासागर जी के सपनो का भारत     |     लगातार चाकू बाजी के विरोध में मुजगहन थाने का कांग्रेसजनों द्वारा घेराव      |     आसमान से गिरा संदिग्ध यंत्र, मरखंडी गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने किया जब्त     |     तांबे के बर्तन में पानी पीने के सही तरीके से फ़ायदा हो, नुकसान नहीं जानें क्या है सही तरीका ?     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य शिविर एवं तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0के अंतर्गत का आयोजन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811