Let’s travel together.

गर्मी और जोखिम:तालाब में कपड़े धोती और पनघट विहीन कुंए से पानी लाती है महिलाएं

0 508

गांव में पानी की कमी:नदी के पानी से हो रही सिंचाई

धीरज जॉनसन दमोह

मप्र के दमोह जिले के कुएं,तालाब और हैंडपंप में पानी की लगातार कमी होती जा रही है ग्रामीण अंचलों में स्थिति ज्यादा विकट है हैंडपंप में पानी कम हो जाने के कारण कुओं पर निर्भरता बढ़ गई है।


शहर से लगभग 18 किमी दूर रंजरा मैली ग्राम में भी पानी की कमी है गांव के हैंडपंप में पानी कम बचा है और लोगों को कुओं पर पानी भरने जाना पड़ता है। गांव के बलिराम,सेवक,दीपिका,सुधा ने बताया कि कुएं से ही पानी भरना पड़ता है और कोई व्यवस्था नहीं है। यहां के कुएं पर पनघट भी नही है और लोगों को झुककर पानी भरना पड़ता है जो एक जोखिम वाला कार्य भी है।यहां के सचिव फूल सिंह का कहना था कि पानी की व्यवस्था नहीं है कुएं का पानी खत्म हो जाएगा तो पानी के टैंकर बुलवाएँगे।


ग्रामीणों ने यह भी बताया कि पास में ही ब्यारमा नदी है जिससे किसान सिंचाई की मोटर लगाकर खेतो में पानी दे रहे है जिससे नदी का पानी भी खत्म होता जा रहा है जब नदी का जायजा लिया तो वहां सिंचाई की मोटर और पाइप काफी संख्या में दिखाई दिए।
इसी तरह शहर से समीप के ग्राम जमुनिया हजारी में भी पानी की कमी देखी गई लोग कुएं से पानी भरते दिखाई दिए, खास यह कि यहां एक तालाब है जो पुराने समय से निजी भी माना जाता रहा है उसके गंदे पानी से महिलाएं कपड़े धो रही थी,घाट न होने के कारण जिस स्थान पर वे बैठी थी वह लकड़ी का हिस्सा था तालाब के बाहरी ओर एक महिला बैठी हुई थी जब उससे पूछा गया कि वह क्यों बैठी है तो उसने कहा कि कपड़े धोने के लिए अन्य स्थान नहीं है इसलिये अपनी बारी का इंतजार कर रहे है।


साफ पानी की कमी होने से ग्रामीणों को गंदे पानी से ही कपड़े धोने पड़ते है। यहां के सचिव महाराज सिंह का कहना था कि नल जल योजना नहीं है हैंडपंप का जलस्तर कम है पर कुंओ में पानी रहता है।

न्यूज स्रोत:धीरज जॉनसन

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811