Let’s travel together.

श्वान के आतंक को लेकर उमा भारती ने नगर निगम अधिकारियों संग की बैठक, पशुप्रेमियों से भी करेंगी मुलाकात

0 48

भोपाल। राजधानी में आवारा श्वानों के आतंक पर लगाम कसने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती भी सक्रिय हो गई हैं। इस सिलसिले में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव को पत्र लिखने के बाद उन्होंने गुरुवार को नगर निगम के अधकारियों के साथ बैठक भी की। इसकी जानकारी उमा ने अपने एक्स हैंडल पर साझा की और लिखा कि मेरा मेरा पत्र पाते ही प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने कलेक्टर भोपाल को तुरंत निर्देश दिए तथा कलेक्टर भोपाल ने समाधान के लिए तत्परता दिखाई, जनहित में इस प्रकार की शीघ्रता एवं तत्परता अभिनंदनीय है। मैं आज भोपाल नगर निगम के विशिष्ट अधिकारियों के साथ बैठी। इसमें चर्चा के मुख्य बिंदु रहे-

गौरतलब है कि भोपाल में बीते एक माह के दौरान लोगों पर आवारा श्वान के हमले की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। दो मासूम बच्चों की तो श्वान के हमले में मौत हो गई। जिसके बाद नगर निगम का अमला श्वानों को पकड़ने का अभियान चला रहा है, लेकिन कई जगहों पर श्वानप्रेमी लोग इस मुहिम में बाधक बन रहे हैं।
Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811