Let’s travel together.

किसान ने गेहूं के ढेर पर बैठकर खुद को लगाई आग, किसान की मौत

0 393

नीमच । जिले के मनासा थाना अंतर्गत गांव भाटखेड़ी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक 55 वर्षीय किसान नंदलाल पिता तोरीराम ने सुबह गेहूं की कटी हुई फसल पर बैठ कर खुद को आग लगा ली आग में नंदलाल की जिंदा जलने से मौत हो गई घटना की जानकारी तब हुई जब गेहूं के ढेर में आग लगने की सूचना पड़ोसियों के द्वारा दी गई मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा कि उसमें एक व्यक्ति चल रहा है वही फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग को बुझाया तब तक नंदलाल की मौत हो चुकी थी।

परिजनों के अनुसार नंदलाल विगत 1 वर्ष से मानसिक रूप से अस्वस्थ था जिसका राजस्थान के चित्तौड़ में इलाज चल रहा था वही मौके पर पहुंचे मनासा पुलिस थाने के एसआई फतेह सिंह आंजना ने बताया कि उक्त घटना की जानकारी परिजनों के द्वारा दी गई और इस आगजनी की घटना में नंदलाल पाटीदार की मौत हो गई है परिजन उसके मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की बात कह रहे हैं पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए मनासा चिकित्सालय भेजा है जहां मृतक का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |     सृजन कार्यक्रम का समापन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811