रायसेन। ग्राम खरबई के पास एक बरातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई इस हादसे के बाद अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया।

हादसा मंगलवार की देर रात्रि हुआ ओर सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस एवं स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद करते हुए जिला अस्पताल उपचार के लिए रवाना किया। सीएमएचओ डा दिनेश खत्री ने बताया कि घायलों का त्वरित उपचार किए जाने के लिए समुचित व्यवस्था की गई घायलोंं को उपचार जारी है।