Let’s travel together.

परिषद की बैठक में सहमति-शहर से बाहर जाएगी मांस-मटन की दुकानें

0 497

नगर परिषद की बैठक में देश में प्रसिद्ध कुबेरेश्वधाम क्षेत्र को सीहोर नगरीय क्षेत्र सीमा में सम्मिलित करने हेतु नगर परिषद ने शासन से मांग करने पर विचार किया
48 बिन्दुओं पर परिषद में प्रस्ताव हुए पास

अनुराग शर्मा सीहोर

बुधवार को शहर के विकास को गति देने के उद्देश्य से नगर पालिका सभाकक्ष में नगर के महत्वपूर्ण 48 बिन्दुओं पर चर्चा हुई और अनेक प्रस्ताव पारित किए गए। इस मौके पर मुख्य रूप से सीहोर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदेश राय की मौजूदगी में अनेक विषयों पर चर्चा की गई।
परिषद की बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे शहर की आन, बान और शान भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा के देश में प्रसिद्ध कुबेरेश्वधाम क्षेत्र को सीहोर नगरीय क्षेत्र क सीमा में सम्मिलित करने हेतु नगर परिषद ने शासन से मांग करने पर विचार किया जा रहा है, हमें विश्वास है कि सीहोर शहर को सुंदर, स्वच्छ और विकसित बनाने के साथ-साथ ही कुबेरेश्वरधाम क्षेत्र को विकसित किया जाएगा। इस प्रस्ताव पर सभी पार्षदों ने अपनी स्वीकृति व्यक्त की है। इसके अलावा करोड़ों रुपए का विकास कार्यों का रोडमैप तैयार किया है। परिषद की बैठक के दौरान नगर पालिका सीएमओ भूपेन्द्र दीक्षित सहित बड़ी संख्या में पार्षदगण उपस्थित थे।
इस दौरान बैठक में सीहोर नगर में संचालित मांस-मटन की दुकानों को नगर से बाहर रफीकगंज के पास शिफ्ट करने व भूमि आवंटन की शासन से मांग करने पर विचार किया गया। इसके अलावा परिषद की बैठक में वार्ड क्रमांक 28 में नगर पालिका स्टोर से विनोद जैन के घर तक डॉ. जरेठा के घर तक सीसी सड़क/नाली आदि की निविदा, वार्ड क्रमांक 18 में पावर हाउस चौराहे टंकी के पास व्यावसायिक भवन निर्माण कार्य हेतु प्राक्कलन रुपए 61.39 लाख की सक्षम प्रशासकीय वित्तीय स्वीकृति हेतु बैठक प्रस्ताव की पुष्टि के संबंध में, वार्ड क्रमांक 21 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर की विभिन्न सड़कों में सीसी सड़क निर्माण लागत 82.83 की निविदा आदि के संबंध में प्रस्ताव पास किए गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर, बिजली दरों और पेट्रोल-डीजल की समस्या को लेकर कांग्रेस का 30 मार्च को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन     |     गर्मी ने दिखाए तेवर, तेज धूप से हॉट बाजार में दोपहर तक पसरा सन्नाटा     |     फसलों की सुरक्षा के लिए दोपहर में बिजली कटौती, किसानों को राहत देने की पहल     |     आचार्य रजनीश की जन्मस्थली में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी खेल     |     ज्वारे रखकर भक्ति भाव से हो रही माँ भगवती की उपासना, भव्य रूप से सजी माँ की बगिया     |     ग्राम पंचायत गढ़ी के सभा कक्ष में महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न     |     आईडीबीआई बैंक चरौदा शाखा में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन 30 मार्च को     |     महावीर जयंती पर अब 31 की जगह 30 मार्च को अवकाश घोषित     |     शुजालपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: लाठी-डंडे और तलवारें चलीं, 5 घायल     |     बालाघाट में दर्दनाक हादसा: चलती कार खाई में गिरी, आग लगने से मासूम सहित तीन की जिंदा जलकर मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811