Let’s travel together.

कांग्रेस का तीन दिवसीय महाधिवेशन 24 फरवरी से

136

नई दिल्ली| कांग्रेस ने सोमवार को घोषणा की है कि उसका 85वां पूर्ण सत्र 24 फरवरी से रायपुर में शुरू होगा। यहां पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव संगठन के प्रभारी के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, एआईसीसी 24-26 फरवरी तक अपना 85वां पूर्ण सत्र आयोजित करेगी। राजनीति, अर्थशास्त्र, अंतरराष्ट्रीय मामलों, कृषि, सामाजिक न्याय और युवा रोजगार से जुड़े छह मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

वेणुगोपाल ने कहा, सीडब्ल्यूसी के चुनाव भी पूर्ण सत्र के दौरान होंगे।

कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) में पार्टी अध्यक्ष समेत 25 सदस्य हैं। बारह पार्टी प्रमुख द्वारा नामित किए जाते हैं और शेष 12 एआईसीसी सदस्यों द्वारा चुने जाते हैं।

अक्टूबर में, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सीडब्ल्यूसी के स्थान पर 47 सदस्यीय संचालन समिति का गठन किया था, जिसमें उनके पूर्ववर्ती सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह शामिल थे।

उनके कार्यभार संभालने से पहले, कांग्रेस कार्यसमिति के सभी सदस्यों, पार्टी के सर्वोच्च निर्णय लेने वाले प्राधिकरण, एआईसीसी महासचिवों और प्रभारियों ने अपना इस्तीफा दे दिया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

मजदूरों की कमी से धान कटाई में आई तेजी, खेतों से फसल घर लाने की जद्दोजहद में जुटे किसान     |     घने कोहरे में कुलहड़िया के अंधे मोड़ पर पलटा वाहन, चालक घायल, बड़ा हादसा टला     |     दीपावली की तैयारियों में जुटे कुम्हार, दिन-रात बना रहे मिट्टी के दीये और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां     |     हाईवे-18 पर बस चालकों की मनमानी, जहां मन हुआ वहीं रोक दी यात्री बस     |     भैंसरा में जमीयत उलेमा कमेटी का गठन     |     देश के विकासशील राज्यों में मध्यप्रदेश सबसे आगे है – उप मुख्यमंत्री      |     रीवा के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की व्यवस्थाओं से एनएबीएच टीम संतुष्ट     |     उप मुख्यमंत्री ने हिनौती गौधाम में 2 नवीन गौ शेड का किया लोकार्पण, पहुंच मार्ग का भूमि पूजन     |     उप मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारंभ     |     लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत आयोजित ‘प्रमुख नागरिक गोष्ठी’ में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811