Let’s travel together.

ग्राम गुलगांव में पिछले दिनों हुए हत्या के आरोपी हुए गिरफ्तार

0 75

एक ही समुदाय के दो गुटों में हुआ था विवाद

देवेंद्र तिवारी साँची रायसेन

सांची से चार किलोमीटर दूर स्थित ग्राम गुलगांव के ज्ञान पुरा में 13 दिसंबर को मोंगिया समाज के आपसी गुटों में हुये विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी तथा आरोपी फरार हो गए थे आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सांची थाने के सामने विगत दिनों राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम किया गया था तब पुलिस ने शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था ।
जानकारी के अनुसार नगर से दूर स्थित गुलगांव के ज्ञानपुरा में 13 दिसंबर को मोंगिया समाज के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ा कि दो गुटों में जबरदस्त मारपीट हुई इस मारपीट में चेतन पुत्र रमन मोंगिया को गंभीर चोट आई थी जिसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी इस मामले में एक गुट की शिकायत पर सांची पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था तथा अप क्र 271/23 धारा 325-307-302 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी इसी दौरान आरोपी फरार हो गए थे तभी से पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही थी परन्तु आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हो गए थे आरोपियों के गिरफ्तार न होने पर फरियादी गुट के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर आवेदन दिया एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम कर दिया था तब पुलिस ने आश्वासन देते हुए शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था तबसे ही पुलिस लगातार आरोपियों को गिरफतार करने उनके गांव सहित आसपास दबिश दे रही थी ।  फरियादी गुट की रिपोर्ट पर पुलिस ने 6 आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किया था तभी से आरोपियों की तलाश की जा रही थी  पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्त में लेने अपने मुखबिर भी लगा दिए थे।

पुलिस को तब बड़ी सफलता हाथ लगी जब मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दल-बल सहित ग्राम ढकना चपना के पर स्थित जागीरदार ढाबे के पीछे जंगल में घेराबंदी करते हुए छःआरोपी में से जिनपर पुलिस ने इनाम भी घोषित कर दिया था तीन आरोपीयों को गिरफतार करने में बड़ी सफलता पाई तीन गिरफतार आरोपी में वाल्मीकि पिता बाबू लाल मोंगिया चांदनी पति रोमियो को गिरफतार कर लिया तथा पुलिस ने आरोपियों को रायसेन न्यायालय में पेश कर दिया ।

आरोपियों की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले थाना प्रभारी मानसिंह चौधरी टीआई राधेश्याम पटेल सहा उपनिरीक्षक राजेश बड़गूजर आर शैलेन्द्र सिंह सत्येन्द्र सिंह सुरेन्द्र सिंह शिवराज सिंह रघुवंशी सहित स्टाफ के अन्य लोग शामिल थे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811