विदिशा। वीर महाराणा प्रताप जी की पुण्यतिथि के अवसर पर दुर्गा नगर चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर विदिशा विधायक मुकेश टंडन संसाद प्रतिनिधि राकेश शर्मा दुर्गानगर मंडल के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह चौहान ने माल्यार्पण किया
विधायक मुकेश टंडन ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महाराणा प्रताप ने कई वर्षों तक मुगलों के सम्राट अकबर की सेना के साथ संघर्ष किया मेवाड़ की धरती को मुगलों के आतंक से बचाने के लिए महाराणा प्रताप ने वीरता और शौर्य का परिचय दिया प्रताप की वीरता ऐसी थी कि उनके दुश्मन भी उनके युद्ध-कौशल के कायल थे खानवा का युद्ध 1527 चौसा का युद्ध 1539 कन्नौज का युद्ध – 1540 पानीपत की दूसरी लड़ाई1556 लड़ी यह हमारे गर्व की बात है और जीवन में जनहित देश के हित के लिए प्राण न्योछावर करना पड़े तो हमें सीख लेकर यह करना चाहिए
दुर्गानगर मंडल के मीडिया प्रभारी सुनील साहू ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित हुए पार्षद शैलेंद्र सिंह भदोरिया राम प्रसाद पासी लीलाधर लोधी मंडल के पदाधिकारी वीरेंद्र राणा सुनील साहू प्रशांत शर्मा विकास जैन गौरव माहेश्वरी नेतसिंह राजपूत अनुज लोधी सुदीप शर्मा पंकज अहिरवार सोम सोनी शिवेंद्र सिंह राणा डोली कुशवाहा सहित वरिष्ठ नेता व भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।