Let’s travel together.

नाटक बड़े मियां दीवाने का मंचन एवं सम्मान समारोह संपन्न

0 143

भोपाल — गत दिवस स्थानीय शहीद भवन सभागार में फ्लाइंग फेरीज नाट्य संस्था की ओर से हास्य नाटक बड़े मियां दीवाने का मंचन किया गया इस नाटक का निर्देशन डॉक्टर आजम खान ने किया विगत 45 दिनों से इस नाटक की कार्यशाला के तहत शहर के उभरते हुए रंग गर्मियों को आजम खान ने मंच प्रदान किया

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभा सांस्कृतिक समिति की अध्यक्ष श्रीमती विद्या सोन्हिया , सचिव श्रीमती रजनी चौरे समाजसेवी एडवोकेट अमीन राजा एवं वरिष्ठ रंगकर्मी चंद्र प्रकाश जोशी उपस्थित थे नाटक एक ऐसे सनकी बूढ़े आदमी का किस्सा है जो 80 साल की उम्र में

भी खुद को बुजुर्ग नहीं समझते वह दो तवायफ हीरा और गुलाब का सहारा लेते हैं इसी बीच उन्हे पड़ोस में रहने वाली खूबसूरत लड़की सुरैया से इश्क हो जाता है और मियां साहब उस लड़की के घर शादी का प्रस्ताव भेज देते हैं तब पता चलता है कि इसी लड़की से उनका बेटा भी प्यार करता हे।

उक्त कॉमेडी नाटक में फारुख शेख, आज़म ख़ान, सौम्या गुप्ता, गुंजन मालवीय, करुणा शाही, मकसूद ख़ान, प्रदीप मंदरे , अमर सिंह, फेजलुद्दीन, माहिन , मोहसिन खान, संजय पंचाक्षरी ने अपने अभिनय से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया कार्यक्रम की शुरुआत में नृत्यकला डांस स्टूडियो की संचालिका श्रुति चौरे ने गणेश वंदना प्रस्तुत की कार्यक्रम का संचालन रंगकर्मी अभिनेता सुनील सोन्हिया ने किया अंत में प्रतिभा सांस्कृतिक समिति ने सभी कलाकारों का सम्मान किया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811