मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित बैरखेड़ी चौराहे पर श्रद्धालुओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें छोटी-छोटी कन्याएं, माता, बहने और आसपास गांव के श्रद्धालु नंगे पैर चलकर मंदिर पहुंची।कलश यात्रा बेरखेड़ी चौराहा से होते हुए मंदिर पहुंची। बरखेड़ी चौराहे पर क्षेत्र वासियों के सहयोग से श्री रामजानकी, हनुमंत ,शिवपरिवार एवं खेड़ापति जी की प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ का आयोजन हो रहा है। कलश यात्रा निकाली गई।

आज मंडप प्रवेश एवं श्री गणेश गौरी पूजन एवं पंचांग पूजन, गुरुवार को जलाधिवास, शुक्रवार को अन्नाधिवास ,शनिवार को फूल और फलाधिवास, रविवार को महाअभिषेक एवं नगर भ्रमण, सोमवार को पूर्ण आहुति एवं भंडारा का आयोजन होगा। राम कथा दोपहर 1 बजे से हरि इच्छा तक प्रतिदिन सुनाई जाएगी।