Let’s travel together.

पड़ोसी को फंसाना चाहता था…बेटे ने बाप को मार डाला; रूह कंपा देगी मर्डर की कहानी

0 59

उत्तर प्रदेश के कानपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवक ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी. युवक नेशनल लेवन का बॉक्सर रहा है. आरोपी का नाम संदीप है. वहीं, मृतक का नाम कन्हैया लाल कश्यप है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी संदीप ने पड़ोसी को फंसाने और सम्पत्ति के लालच में अपने ही पिता की हत्या कर दी.आरोपी संदीप के पिता कानपुर के आनंदेश्वर मंदिर में सेवादार थे.

डीसीपी सेंट्रल प्रमोद कुमार ने बताया कि मंदिर की जमीन को लेकर मृतक कन्हैया लाल और पड़ोसी श्याम नारायण बाजपेई के बीच लम्बे समय से विवाद चल रहा था, जिसका सहारा लेकर आरोपी संदीप ने इस घटना को अंजाम दिया.

पुलिस को करता रहा गुमराह

घटना की जानकारी देते हुए डीसीपी सेंट्रल ने बताया कि आरोपी संदीप लगातार पुलिस को गुमराह करता रहा. आरोपी ने पूरी घटना का एंगल पड़ोसी श्याम नारायण की तरफ करने की कोशिश की. पिता की हत्या के बाद वो कई दिनों तक मायूस होने का नाटक करता रहा. लेकिन जब पुलिस ने गहराई से मामले की जांच की तो, परत दर परत तस्वीर साफ होती गई.

पुलिस ने बताया कि 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद और GSR (गनशॉट रेसिड्यू) भी जांच की गई. आरोपी के हाथ से गन शॉट के सबूत मिले हैं. पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ महाराजपुर थाने में पहले से भी एक हत्या का मुकदमा दर्ज है, इसलिए उसे पेशेवर अपराधी माना है. पुलिस का कहना है की दोनों आरोपियों की रिमांड के लिए भी पुलिस कोर्ट में अर्जी दाखिल करेगी.

मां को भेजा घर से दूर

पुलिस ने बताया कि संदीप काफी पहले से पिता की हत्या की तैयारी में था. आरोपी ने हत्या से पहले मां को इलाज के बहाने उन्नाव भेज दिया. पुलिस ने रिश्तों को शर्मसार करने वाली इस घटना के प्रति कहा कि आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811