Let’s travel together.

इंस्टाग्राम पर भेज दिया गलत मैसेज! बिना पता चले कर सकते हैं गलती में सुधार

0 49

अब सभी मैसेजिंग ऐप और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भेजे गए मैसेज को एडिट करने का ऑप्शन दे रहे हैं, ठीक ऐसा ही फीचर इंस्टाग्राम DM मैसेज को एडिट करने के लिए भी दे रहा है. अगर आप इंस्टाग्राम यूजर्स है और आपको इस मैसेज एडिट फीचर के बारे में नहीं पता है, तो परेशान न हो. हम यहां आपको इसके बारे में जानकारी दे रहे हैं.

ज्यादातर मैसेजिंग ऐप और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अगर आप भेजे गए मैसेज को एडिट करते हैं, तो इसके बारे में मैसेज रिसीवर को नोटिफिकेशन मिल जाता है कि भेजे गए मैसेज को एडिट किया गया है, लेकिन इंस्टाग्राम के फीचर में ऐसा नहीं होता. इस ट्रिक को यूज करने के लिए थर्ड पार्टी ऐप या कोई दूसरा झंझट करने की भी जरूरत नहीं है, क्योंकि ये फीचर इनबिल्ट इंस्टाग्राम में दिया गया है.

स्टेप बाय स्टेप जानें कैसे करें मैसेज एडिट

  • सबसे पहले आपको इंस्टाग्राम चैट पर जाना होगा और जिसको गलत मैसेज किया है उसपर क्लिक करना होगा.
  • इसके बाद इस गलत मैसेज को लॉग टाइम के लिए प्रेस करें और कॉपी करें. इसके बाद दोबारा लॉग प्रेस करके इसे डिलीट कर दें.
  • वॉट्सऐप और दूसरे मैसेजिंग ऐप की तरह इंस्टाग्राम इस डिलीट किए गए मैसेज का नोटिफिकेशन यूजर्स के पास नहीं भेजेगा.
  • अब जिस मैसेज को कॉपी किया है उसे चैट बॉक्स में दोबारा पेस्ट करें और जो बदलाव करना है वो करें.
  • ये पूरा प्रोसेस करने के बाद अब आप एडिट किया हुआ मैसेज सेंड कर दें, जिसका कोई नोटिफिकेशन मैसेज रिसीवर को नहीं मिलेगा.

अगा न हो एडिट तो ये होगी वजह

इंस्टाग्राम के इस नए फीचर कोBackdrop नाम दिया गया है. फिलहाल बैकड्रॉप फीचर केवल अमेरिकी यूजर्स के लिए उपलब्ध है. इंस्टाग्राम पर भेजे गए मैसेज को एडिट करने के लिए एक समय सीमा तय की गई है यानी आप कभी भी मैसेज को एडिट नहीं कर सकेंगे. नए अपडेट के मुताबिक इंस्टाग्राम पर भेजे गए मैसेज को भेजने के 15 मिनट तक एडिट कर सकेंगे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811