Let’s travel together.

मुजफ्फरपुर पुलिस को मिली सफलता…वाहन चेकिंग के दौरान 2 शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार

0 46

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 2 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, गिरफ्तार अपराधियों के पास से हथियार, गोली, चोरी की बाइक और चोरी का मोबाइल बरामद किया गया है।

हथियार और कारतूस बरामद
जानकारी के मुताबिक मामला, जिले के सरैया थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि सरैया थाने की पुलिस ठूठी पूल के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी स्कूटी पर सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखने के बाद दोनों ने भागने का प्रयास किया। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें खदेड़ कर पकड़ लिया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से हथियार, गोली, चोरी की बाइक और चोरी का मोबाइल बरामद किया गया है।

​​​​​​​अन्य की गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
इस मामले में एसडीपीओ सरैया कुमार चंदन ने बताया कि सरैया थाना की पुलिस ने हाईवे पर लूट व छिनतई वाले गिरोह के 2 सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। उसके पास से हथियार, गोली, चोरी की बाइक और चोरी का मोबाइल बरामद किया गया है। उनकी निशानदेही पर गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोनों अपराधी हाईवे पर लूट व छिनतई जैसी घटना को अंजाम देते हैं और दोनों का पहले आपराधिक इतिहास रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ईद का जश्न: लोगों ने ईदगाह पर अदा की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ     |     कलेक्टर गाइडलाइन का विरोध शुरू, मनमानी बढ़ोतरी के खिलाफ दिया ज्ञापन     |     बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता,फसल खराब होने के आसार     |      23 साल बाद रामलीला का आयोजन,  पहले दिन राम जन्म की कथा का मंचन      |     बालमपुर घाटी में लगातार दूसरे दिन बड़ा हादसा टला, ब्रेक फेल ट्राला खाई में घुसा     |     वीरांगना महारानी अवंती बाई के बलिदान दिवस पर  निकाली बाइक रैली     |     ओलावृष्टि और बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, कटाई से पहले फसलों पर संकट     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला पीड़ितों ने नहीं खुलने दिया बैंक     |     इतिहास और प्रकृति के संगम सानौधा की पहचान थी झूला पुल     |     तेज आंधी के साथ ओले गिरे हुई बारिश,कई जिले में फसलें प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811