Let’s travel together.

सतना में सीवर लाइन गड्ढे में गिरा मजदूर, 22 फीट गहराई में फंसा, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी 4 मशीनें

0 62

 सतना। शहर में सीवर लाइन प्रोजेक्ट के गड्ढे में एक मजदूर गिर गया है। मजदूर गड्ढे के अंदर मलबे में फंसा हुआ है। पिछले करीब एक घंटे से उसे बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। लेकिन अभी तक कामयाबी नहीं मिल पाई है। हादसा शहर के मारुति नगर क्षेत्र की शारदा कॉलोनी में हुआ है। बताया जाता है कि जमीन के अंदर मजदूर की लोकेशन लगभग 22 फीट गहराई में है। वह अभी सुरक्षित बताया जा रहा है। उसे बचाने के प्रयास लगातार जारी है।

जानकारी के अनुसार, 4 मशीने उसे बाहर निकालने के लिए आसपास खुदाई कर रही हैं। मजदूर की पहचान नहीं हो पाई है। वह किसी ठेकेदार की कंपनी के माध्यम से आटसोर्स पर काम कर रहा था। ठेकेदार समेत शहर के सीएसपी मौके पर मौजूद हैं।

बार-बार धंस रही मिट्‌टी

चार मशीनें लगी हुई हैं। एक मशीन के बकेट के नीचे ही मजदूर की लोकेशन मिली है। उस मशीन के बकेट को वहां रोक रखा गया है ताकि मिट्टी धंसने न पाये। मशीनें जितनी मिट्टी हटा रही हैं उतनी मिट्टी वापस भरभराकर गिर रही है। ये काम एन विराट नाम की कंपनी कर रही है। वहीं रेस्क्यू ऑपरेशन नगर निगम की टीम कर रही है।

पहले भी हो चुका है ऐसा हादसा

 

बता दें कि कुछ महीनों पहले भी मारुति नगर में ही सीवर लाइन के ट्रेंच में मजदूर गिर गया था और उसके ऊपर मलबा भी भरभरा कर गिर गया था। घंटों की मशक्कत के बाद उसे सकुशल बाहर निकाला जा सका था।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811