Let’s travel together.

सोलर उपकरण वितरण कार्यक्रम मे शामिल हुए डॉ. चौधरी,चुनाव में ऐतिहासिक जीत दिलाने पर नागरिकों का किया आभार व्यक्त

0 66

में सांची विधानसभा के उस एक एक मतदाता का ऋणी हूं जिसने मुझे संपन्न चुनावों में ऐतिहासिक जीत दिलाकर मुझमें अपना विश्वास व्यक्त किया इस चुनाब में यह जीत मेरे अकेले की जीत नही यह जीत देश के प्रधान मंत्री जी की उन गारंटियों की जीत है जिसने देश के आम जन के जीवन में एक बड़ा बदलाव ला दिया यह जीत हमारे प्रदेश के मुखिया की उन जन कल्याण कारी योजनाओं की जीत है जिसने सर्वहारा वर्ग के लोगों में एक आत्म विश्वास की भावना जागृत की ओर उन्हें आत्म निर्भर बनाया और इन्ही के मार्गदर्शन विश्वास और सहयोग से में सांची को देश की पहली सोलर सिटी बनवाने में सफल हो सका ।

उक्त आशय के उदगार प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं स्थानीय विधायक डॉक्टर प्रभुराम चौधरी ने स्थानीय गौरी सुंदरम गार्डन में सोलर सिटी सांची के सोलर उपकरण वितरण कार्य क्रम के अंतर्गत नगरीय क्षेत्र के 1800 निवासियों को सोलर ऊर्जा दक्ष होम किट वितरण कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए व्यक्त किए इस अवसर पर डा,चौधरी ने नगरीय क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड के एक एक हितग्राही को उक्त किट प्रदान किए जिसमे प्रत्येक एक पंखा एक ट्यूबलाइट और एक एल ई डी बल्ब शामिल हैl चुनाव में जीत के बाद डा,चौधरी के प्रथम नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया ।

गौरतलब है की इसके पूर्व ऊर्जा विकास निगम द्वारा स्कूली बच्चों को लगभग 2000 स्टडी लैंप एवं फुटपाथी दुकानदारों को स्टेंड पोस्ट और बुजुर्गों को लालटेन आदि का वितरण भी डॉक्टर साहब के माध्यम से कराया गया था डॉक्टर चौधरी ने बताया की सोलर लाइट निर्माण की नागौरी के बाद गुलगांव की दूसरी यूनिट प्रारंभ हो जाने के बाद सांची शहर पूर्ण रूपेण सोलर से चलने वाला शहर तो होगा ही साथ ही यहां बनने वाली अतिरिक्त बिजली का कृषि क्षेत्र में उपयोग किया जा सकेगा इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री जवाहर सिंह चौहान जिला उपाध्यक्ष दातार सिंह मीणा ने भी अपने विचार व्यक्त किए कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत समेत सभी पार्षद सी एम ओ राजेंद्र सिंह यादव। कार्य क्रम के नोडल प्रभारी हिमाचल सिंह ऊर्जा विकास निगम के नरेंद्र जैन समेत भारी संख्या में नागरिक एवं कार्य करता गण उपस्थित थे कार्य क्रम का संचालन पूर्व उपाध्यक्ष सुनील जैन ने एवं आभार इंजीनियर अचल सिवहरे ने माना

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811