Let’s travel together.
nagar parisad bareli

पर्यटन स्थल साँची में बढ़ा तापमान,तेज गर्मी से हुए हलकान

0 84

साँची रायसेन से देवेंद्र तिवारी

सांची में लगातार गर्मी अपने तेवर बढ़े हुए दिखा रही है परन्तु स्थानीय प्रशासन इस गर्मी से बेखबर रहकर यहां आने वालों तथा यहां के नागरिकों के लिए नगर में कहीं कोई सार्वजनिक प्याऊ नहीं खोल सकी जिससे लोगों को पानी के लिए यहां वहां भटकने पर मजबूर होना पड़ रहा है ।
जानकारी के अनुसार नगर एक विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल है इस नगर में जबसे कोराना प्रतिबंध हटाया गया है तब से ही इस विश्व विख्यात नगर से रूबरू होने देश विदेश से लोगों का आना जाना शुरू हो गया है वैसे भी यह नगर में विकास खंडीय मुख्यालय होने से 80 पंचायतों का जिम्मा सम्हालने वाली जनपद पंचायत तथा टप्पा तहसील कार्यालय जहां सैकड़ों की संख्या मे किसान मजदूरों का आना के साथ ही कृषि विभाग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित अनेक मुख्य कार्यालय है जहां रोज लोगों को अपनी समस्या सुलझाने ग्रामीण क्षेत्रों से आना जाना पड़ता है वैसे इन दिनों गर्मी ने अपने तेवर गर्म कर दिए हैं कड़ाके की धूप से लोग छांव तलाशते दिखाई दे जाते हैं साथ ही नगर भर में इतनी गर्मी होने के साथ ही कहीं कोई सार्वजनिक प्याऊ की व्यवस्था नगर परिषद प्रशासन द्वारा नहीं कराई गई है जिससे लोगों को पानी की तलाश में यहां वहां भटकने पर मजबूर होना पड़ता है तब और परेशानी बढ़ जाती है जब नगर में आने वाली महिलाएं अपने साथ लाई छोटे छोटे नौनिहालों के लिए पीने के पानी की तलाश करते आसानी से दिखाई दे जाती है इतना ही नहीं बसस्टेंड परिसर में जनपद पंचायत सहित अन्य व्यस्ततम क्षेत्र में कहीं कोई निस्तार हेतु ही व्यवस्था की गई है जबकि पुरुषों को आसानी से कहीं भी खड़े निस्तार करते देखा जा सकता है जबकि निस्तार हेतु महिलाओं को बड़ी परेशानी उठानी पड़ती है जब कि इन गर्मियों के दिनो मे बहुत से सामाजिक संगठनों द्वारा सार्वजनिक प्याऊ व्यवस्था करते थे परन्तु इस गर्मी उक्त संगठन भी कहीं कोई व्यवस्था की सुध लेते भी दिखाई नहीं दे पा रहे हैं मुख्य चोराहे पर नगर परिषद द्वारा पूर्व में एक स्थाई प्याऊ का निर्माण कराया गया था परन्तु वह भी राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण की भेंट चढ़ कर तहसनहस हो गई यही हाल गुलगांव चोराहा जहां से लगभग 50 गांव के लोगों का आना जाना लगा रहता है तथा व्यस्ततम क्षेत्र माना जाता है यहां भी प्याऊ न होने से लोगों को होटल वालों के सहारे ही अपनी प्यास बुझानी पड़ती है होटलों में व्यस्तता होते हुए न चाहते हुए भी लोगों को प्यास बुझाने खाद्य पदार्थ की खरीदारी करने पर मजबूर रहना पड़ता है इतना सब होते हुए भी नगर परिषद प्रशासन को नगर में प्रमुख चौराहों पर ठंडे पानी की प्याऊ खोलने की सुध नहीं मिल पा रही है जिससे लोगों को इस ऐतिहासिक स्थल पर पीने के पानी के लिए भटकते देखा जा सकता है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811