Let’s travel together.

भर्ती कैंप में 118 कराया पंजीयन, 17 युवा चयनित

0 91

– सुरक्षा सैनिक एवं सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती केम्प का हुआ आयोजन

– जिला पंचायत एवं मध्य प्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से हुआ कैंप का आयोजन

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिला मुख्यालय पर शिक्षित बेरोजगार युवकों को रोजगार प्रदान करने के लिए सुरक्षा जवान भर्ती कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का आयोजन जिला पंचायत और मध्य प्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से किया गया जिसमें शिक्षित बेरोजगारों द्वारा अपना पंजीयन कराकर भर्ती कैंप में भाग लिया गया। इस कैंप का आयोजन शिवपुरी जिला मुख्यालय पर 26 नंबर कोठी मध्य प्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के प्रशिक्षण कार्यालय पर किया गया यहां पर चयनित युवाओं को जीडीएक्स ट्रेनिंग सेंटर परीचौक नोएडा के लिए चयनित किया गया। यहां पर 118 लोगों ने अपना पंजीयन कराया जिसमें से 17 युवाओं को चयनित किया गया है। इस मौके पर मध्य प्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की जिला प्रबंधक रोजगार तृप्ती राय, विकासखंड प्रबंधक देवेंद्र शर्मा, संचार प्रभारी समर्थ भारद्वाज, जीडीएक्स के राजेंद्र कुमार, पंजीयन कार्य में तरूण कुशवाह आदि मौजूद रहे।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमराव सिंह मरावी के निर्देशानुसार एवं मध्य प्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से यह कैंप लगाए जा रहे हैं। अगला कैम्प 11 जनवरी को आजीविका मिशन कार्यालय टीला रोड करैरा, 12 जनवरी को जनपद पंचायत पिछोर, 13 जनवरी को जनपद पंचायत पोहरी, 15 जनवरी को पुकार सीएलएफ कार्यालय समोहा में प्रात: 11 बजे से 3 बजे तक कैम्प आयोजित किया जाएगा। चयनित युवाओं को जीडीएक्स ट्रेनिंग सेंटर परीचौक नोएडा में 15 दिन के आवासीय प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षण प्रमाण पत्र के साथ मध्यप्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र – ग्वालियर, इंदौर, पीथमपुर, भोपाल, देवास, अनूपपुर में 14 हजार से 18 हजार तक के वेतन पर परमानेंट नौकरी एवं पीएफ, पेंशन, बीमा, मेडिकल, सालाना वेतनवर्दी, प्रमोशन, आवास एवं मेस आदि सुविधाएं दी जाएगी।
इच्छुक बेरोजगार युवक जिनकी योग्यता- 10वी पास, उम्र 18 से 45 वर्ष, ऊँचाई 168 सेमी, वजन 52 से 90 किलो, एवं सुपरवाइजर हेतु- 12वी पास, उम्र 21 से 45 वर्ष, ऊँचाई 172 सेमी. वजन 60 से 90 किलो हो वे अपनी 10 वीं पास की अंकसूची, आधार कार्ड की फोटो कॉपी, एक फोटो एवं चयनित उम्मीदवार के लिए 250 रुपये रजिस्ट्रेशन फॉर्म की फीस लेकर उपस्थित होकर आवेदन कर सकते हैं। अधिक से जानकारी हेतु भर्ती अधिकारी राजेन्द्र सरगरा को संपर्क कर सकते है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811