Let’s travel together.
nagar parisad bareli

स्कूल की दोस्त की एंट्री से पति-पत्नी में दरार, महिला मित्र ने कहा- हमारी हो चुकी है शादी, लेकिन नहीं है प्रमाण पत्र

0 27

रायपुर। स्कूल, कालेज के दिनों में साथ पढ़ने वाली महिला ने वर्षों बाद अपने शादीशुदा दोस्त से संबंध बनाए। इससे पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा होने लगा। पत्नी ने महिला आयोग में शिकायत की। आयोग के समझाने पर पति-पत्नी आपसी कलह को भुलाकर फिर साथ रहने के लिए सहमत हो गए।

शिकायतकर्ता ने आयोग में बताया कि 2005 में उसका विवाह हुआ था। इसके 17 सालों बाद उसके पति की दोस्त ने उसे धमकाया और स्वयं उसके पति से शादी करने के लिए उसे तलाक लेने के लिए धमकाया। शिकायत पर आयोग ने दूसरी महिला से पूछा तो उसका कहना था कि उसने उससे शादी की है, लेकिन विवाह का प्रमाणित दस्तावेज नहीं है।

आयोग ने कहा कि पति पत्नी को छोड़कर अपने महिला मित्र के साथ रह रहा है, लेकिन इस संबंध को वैधानिक रूप नहीं दिया जा सकता। यदि दूसरी महिला के पास रहने के लिए जगह नहीं है तो उसकी व्यवस्था नारी निकेतन में कराई जा सकती है। यदि दूसरी महिला फिर भी पति से संबंध रखे तो पत्नी उसके खिलाफ एफआइआर दर्ज करा सकती है। हालांकि समझाने के बाद पति-पत्नी साथ रहने के लिए राजी हो गए।

एक अन्य प्रकरण में दोनों पक्षों के मध्य कई बार चर्चा हुई लेकिन एकमुश्त भरण-पोषण को लेकर कोई सहमति नहीं बन पाई। पति ने पत्नी के गहने को गिरवी भी रख दिया है। इस मामले में आयोग ने काउंसलर नियुक्त किया। दोनों पक्षों के मध्य चार माह के भीतर गहनों की वापसी करने पर सहमति बनी। सुनवाई में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डा. किरणमयी नायक एवं सदस्यगण डा. अर्चना उपाध्याय और बालो बघेल ने महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों पर सुनवाई की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811