Let’s travel together.

मंदसौर जिले में चलती कार में अचानक लगी आग, बाल-बाल बचा चालक

0 42

मंदसौर । मंगलवार की सुबह दलौदा थाने के निकट फोरलेन हाईवे पर अचानक चलती कार में आग लग गई। इस दौरान हालांकि कार चालक समय रहते कार से बाहर निकल गया।

करीब एक घंटे बाद दो दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार दलौदा थाने से कुछ दूरी पर फोरलेन हाइवे पर जा रही टाटा नैनो कार में अचानक से शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई।

कार चालक मनोज कसेरा ने बताया कि वह रतलाम के सैलाना से मंदसौर जिले के जवासिया गांव जा रहा था। दलौदा में तहसील के सामने हाईवे पर अचानक से कार के इंजन में चिंगारी के साथ धुआं निकलता देख कार सड़क किनारे खड़ी कर बाहर निकला।

कार चालक के अनुसार कुछ समझ में आता इतने में कार जलने लगी। थाना निकट ही था लिहाजा पुलिस ने दमकल को सूचना दी । करीब एक घण्टे बाद मंदसौर नगर पालिका और नगरी नगर परिषद से दो दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और आग बुझाई तब तक कर कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिले में नरवाई में आग लगाने पर धारा 163 के तहत प्रतिबंध     |     गढ़ी में सड़क सुविधाओं के विस्तार की मांग, एमपीआरडीसी को भेजा आवेदन     |     नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर दौड़ रहीं यात्री बसें, प्रशासन मौन     |     हाईवे किनारे की 150 करोड़ रुपए की जमीन घोटाले मे एफआईआर दर्ज, सात अधिकारी व कर्मचारियों पर थाने में  दर्ज हुआ मामला     |     माधव टाइगर रिजर्व में है बलारी माता का मंदिर, यहां पर मां दिन में तीन रूप बदलती है     |     बालमपुर घाटी में फिर टला बड़ा हादसा, कंटेनर खाई में गिरने से बचा     |     खरमास शुरू, मांगलिक कार्यों पर विराम, 35 दिन बाद होगी फिर से शादियां     |     पर्वतारोही और साइकिल लिस्ट अंजना यादव 2 अप्रैल से दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर  चढ़ाई करने  निकलेगी     |     सूखी  बाईपास पर बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज के कारण मंडीदीप की तरफ जाने वाले वाहनों पर लगी रोक, हाईवे 18 पर बढ़ा ट्रैफिक     |     चाय से शुरू हुए मामूली विवाद में देवर ने भाभी को डंडों से पीट – पीट कर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811