रायसेन।जिले के थाना बरेली के तहत थाना बरेली पुलिस को गत दिनों मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना बरेली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भोंडीया के पास एक व्यक्ति गांजा लेेकर जा रहा है। सूचना की तस्दीक होने पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
प्रकरण में पुलिस अधीक्षक रायसेन विकाश कुमार शाहवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसेन अमृत मीणा के मार्गदर्शन में एसडीओपी बरेली राजीव जंगले एवं थाना प्रभारी बरेली निरीक्षक जगदीश सिंह सिद्धु के नेतृत्व में पुलिस टीम तैयार की गयी।
पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर आरोपी धनीराम उर्फ बलराम पिता रविशंकर रघुवंशी उम्र 30 साल निवासी ग्राम छींद की समक्ष पंचान गांजा की सूचना होने पर मौके पर तलाशी ली गयी। तलाशी में मंगल सिंह दांगी के पास से एक किलो 540 ग्राम गांजा कीमती 15 हजार-रूपये अवैध रूप से रखा पाया गया।जिसको विधिवत जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध थाना बरेली में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर आज न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बरेली नगर निरीक्षक जगदीश सिंह सिद्धु, उनि शेर सिंह शूल्या, प्रआर अमोल बोरकर, आरक्षक 275 मुकेश पटेल की सराहनीय भूमिका रही।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।