Let’s travel together.

रबड़ी की मिठास, केसर की रंगत और जायफल की गर्माहट बनाती है इस दूध को खास

0 54

इंदौर। सर्दी के तेवर तीखे होते जा रहे हैं। ऐसे में एक ओर जहां लोग रात को घर से निकलने में कतराते हैं, वहीं शहर के कुछ स्वाद रसिक ऐसे भी हैं जो रात 8 बजे बाद दोस्त या परिवार के साथ शहर की उन पुरानी गलियों की ओर निकल पड़ते हैं जहां रात दिन से ज्यादा गुलजार होती है। नई-पुरानी इमारतों के बीच की तंग गलियों में इन स्वाद पारखियों का मेला लगता है और खासतौर पर उस ठीये पर जहां दूध का कढ़ाव नजर आता है। इस गर्मागर्म दूध में अगर रबड़ी का स्वाद, केसर की रंगत और जायफल की गर्माहट भी शामिल हो तो फिर कहना ही क्या।\

इंदौर के सराफा बाजार में मीठे-नमकीन व्यंजनों की कमी नहीं। यहां अगर दिन में नागोरी की शिकंजी की मांग रहती है तो शाम होते-होते जोशी के दही बड़े की मांग बढ़ जाती है। रात के साथ अपना आसन जमाए अग्रवालजी भुट्टे का किस और गराड़ू खिलाकर सर्दी में भी गर्मी का अहसास कराते हैं तो नुक्कड़ पर लगी शिवगिरी स्वीट्स की दुकान हर किसी को यहां रूकने पर मजबूर कर देती है। यहां की विशेषता है रबड़ी और मलाई युक्त दूध।

यह दुकान यहां 71 वर्ष से लगती आ रही है और आज भी यहां मिलने वाले दूध का जायका लोगों को अपने पास बुला ही लेता है। इस दूध में शकर नहीं मिलाई जाती क्योंकि शकर की पूर्ति करती है दूध में घुली रबड़ी की मिठास। जी हां, यहां कढ़ाव में उबलने वाले दूध में इसी दुकान पर बनी लच्छेदार रबड़ी भी घुटी हुई होती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महिलाओं को मंहगाई के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए : पवित्र कौर     |     मुख्यमंत्री पहुंचे कुंवरगढ़ महोत्सव में कहा पुनः कुंवरगढ़ के नाम से पहचाना जाएगा     |     अंबाडी और कयामपुर में आग का कहर, आकाशीय बिजली और शॉर्ट सर्किट से फसलें खतरे में, ग्रामीणों ने दिखाई सूझबूझ     |     बालमपुर घाटी बनी हादसों की घाटी,15 दिन में चौथी दुर्घटना     |     भाजपा जिला कर्यालय में पार्टी की कामकाजी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित     |     अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का गैरतगंज में भव्य स्वागत     |     गढ़ी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,एक वर्ष पहले बनकर अब तक नहीं हुआ उद्घाटन,बंद ताले तोड़कर घुसे चोर     |     भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न     |     धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में प्रदूषण बेलगाम,मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व भी उद्योग फैला रहे प्रदूषण,जनता हलाकान     |     राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811