Let’s travel together.

22 जनवरी को हुआ छुट्टी का ऐलान, भगवान राम मंदिंर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लिया गया फैसला

0 167

अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को आयोजित किया जा रहा है। देश भर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को अवकाश की मांग की जा रही है, लेकिन इस बीच अब राजस्थान में अजमेर संभाग के ब्यावर नगर परिषद में 22 जनवरी को छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। ब्यावर नगर परिषद आयुक्त ने अपनी शासकीय शक्तियों का प्रयोग करते हुए आयोध्या में ‘श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा’ वाले दिन 22 जनवरी को परिषद में अवकाश घोषित किया है।

 उल्लेखनीय है कि अनेक संस्थाओं, हिन्दूवादी संगठनों तथा सनातनी संस्कृति से जुड़े लोग सरकार से 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश की निरन्तर मांग कर रहे हैं। इससे पहले  छबड़ा विधायक और पूर्व मंत्री प्रताप सिंह सिंघवी ने अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर 22 जनवरी को राजस्थान में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की थी।

बता दें कि अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी। इसको लेकर काशी के विद्वान पूजा सामग्री के साथ अयोध्या पहुंच चुके हैं और 16 जनवरी से प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान भी शुरू हो जाएगा। वहीं, 18 जनवरी को दोपहर में रामलला गर्भगृह में विराजमान हो जाएंगे और रामलला की श्यामल मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा 22 जनवरी को की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |     सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी जी महाराज की कथा को लेकर कथा आयोजन समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ बैठक      |     श्रीहिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, 10 फरवरी को होगा अध्यक्ष पद का चुनाव     |     चंद्रगिरी में आचार्यश्री विद्यासागर जी के सपनो का भारत     |     लगातार चाकू बाजी के विरोध में मुजगहन थाने का कांग्रेसजनों द्वारा घेराव      |     आसमान से गिरा संदिग्ध यंत्र, मरखंडी गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने किया जब्त     |     तांबे के बर्तन में पानी पीने के सही तरीके से फ़ायदा हो, नुकसान नहीं जानें क्या है सही तरीका ?     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य शिविर एवं तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0के अंतर्गत का आयोजन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811