Let’s travel together.

रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, 2 तारीख के बाद Book करवाई है तो पढ़ें…

0 82

लुधियाना: हिट एंड रन कानून के विरोध में ड्राइवरों की हड़ताल के चलते रसोई गैस की सप्लाई बुरी तरह से हुई प्रभावित हुई है। ताजा जानकारी के अनुसार अधिकतर गैस एजेंसियों पर 2 तारीख के बाद खपतकारों द्वारा करवाई जा रही बुकिंग की सप्लाई नहीं दी जा रहे, जिस कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

इस बीच जानकारी मिली है कि ड्राइवरो द्वारा इंडियन गैस कंपनी से संबंधित नाभा प्लांट के बाहर सुबह से ही धरना प्रदर्शन किया गया जिसके कारण प्लांट घरेलू गैस सिलेंडर से भरी हुई  गाड़ियों का चक्का जाम पड़ गया और   गैस एजेंसियों पर सिलेंडरों की सप्लाई का काम पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है। वहीं राज्य में चल रही कड़ाके की ठंड के कारण हर घर में गैस का इस्तेमाल जोरों पर हो रहा है, इसी बीच गैस की सप्लाई ना होने से लोगों की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  बता दें कि पिछले दिनों पेट्रोल-डीजल को लेकर देश भर  में हाहाकार मच गई थी। लोग अपने वाहनों की टंकी फुल करवाने के लिए लाइनों में लग गए थे। यहां तक कि घर के बर्तन, बाल्टियां लेकर पहुंच रहे थे।

क्या है मामला
बता दें कि भारत सरकार ने हाल ही में कानून में कई बड़े बदलाव करते हुए ब्रिटिश भारतीय दंड संहिता को भारतीय दंड संहिता में बदल दिया है। इनमें से एक प्रमुख बदलाव सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों से संबंधित है। देश में सड़क हादसों से होने वाली मौतों की संख्या 5 लाख के पार पहुंच गई है। इसलिए अब ‘हिट एंड रन’ मामलों में सजा का प्रावधान 2 साल से बढ़ाकर 10 साल की कैद व 7 लाख रुपए का जुर्माना कर दिया गया है, जिस कारण ट्रक ड्राईवर हड़ताल पर है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खुनखुन बाग वाले हनुमान मंदिर पर चल रही राम कथा और सीताराम महायज्ञ में बरस रहा रामरस     |     जिले भर में धूम धाम के साथ मनाया गया श्री राम भक्त हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव     |     स्कूल चले हम अभियान के तहत मंडीदीप में राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित     |     बेतवा के कायाकल्प के लिए केंद्र और राज्य की साझा कवायद     |     इंदौर-मऊ सैनिक सम्मेलन में मनोज गार्गव का सम्मान     |     कुँवरगढ़ महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब     |     कुंवरगढ़ से कुंरा फिर कुंवरगढ,आदिवासी राजा की पहचान खोती विरासत हुईं पुनर्स्थापित     |     नई दिल्ली में आयोजित ‘वर्कशॉप फॉर लेजिस्लेटर्स’ में धरसीवां विधायक हुए शामिल     |     7 वर्ष से फरार हत्या का आरोपित अंततः पुलिस गिरफ्त में     |     खड़ी ट्रॉली में बाइक की भिड़त से बाइक चालक की मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811