Let’s travel together.

अगले 48 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी

0 51

उत्तर भारत में जहां कड़ाके की ठंड दस्तक दे दी है। वहीं मध्य प्रदेश में तो मानसून की तरह तेज बारिश हुई। बारिश के साथ ही प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा। इसके चलते दृश्यता घटकर 50 मीटर से भी काम रह गई।  मौसम विभाग ने कई राज्यों में वाले 2 से 3 दिनों के अंदर भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है।

वहीं, मौसम विभाग के अनुसार इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर, रीवा, जबलपुर, सागर संभागों के जिलों कहीं कहीं पर, जबकि भोपाल संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश हुई।

मौसम विभाग ने यूपी के मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। साथ ही बारिश को लेकर चेतावनी भी जारी की है।   मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ और दिनों तक प्रदेश में लोगों को कंपकपाने वाली ठंडी लगेगी।  जिसकी वजह से दिन के तापमान में मामूली गिरावट देखे जा सकते हैं। और घने से घना कोहरे को देखते हुए प्रदेश के 64 जिलों में येलो व ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा, मौसम विभाग ने 7 जनवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना जताई है। उदयपुर, कोटा संभाग में 7 जनवरी को बारिश हो सकती है। वहीं 8 और 9 जनवरी को जयपुर, अजमेर, कोटा, बीकानेर, भरतपुर संभाग में हल्कि बारिश/मावठ हो सकती है।

उधर,  मौसम विभाग द्वारा उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में बारिश की संभावना जारी की गई है, इसी क्रम में पंजाब में भी हलकी बारिश होने की संभावना जताई गई है। पड़ोस के विभिन्न राज्यों में तेज बारिश होने संबंधी जो चेतावनी जारी की गई उसका असर पंजाब के मौसम में भी देखने को मिलेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांसद खेल महोत्सव के दौरान रविंद्र जडेजा की गेंद पर शिवराज सिंह चौहान ने पहली गेंद पर मारा चौका     |     सत्येंद्र तुलाराम साहू की ‘ने करो 11’ का  विमोचन     |     महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज में फूड प्रोसेसिंग वर्कशॉप संपन्न     |     महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज में फैशन डिज़ाइनिंग वर्कशॉप का भव्य समापन     |     विदिशा के डॉ विवेक चौकसे ने प्रथम इंटरनेशनल कांफ्रेंस GLAFIMSCON में प्राप्त किया द्वितीय स्थान     |     प्रधान आरक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत, एसबीआई के पुलिस सैलरी पैकेज से मिली आर्थिक सहायता     |     योग शिविर का समापन: योगाभ्यास के साथ दिए गए स्वस्थ जीवन के सूत्र     |     मोदी सरकार का बजट जनता की उम्मीदों पर करारा प्रहार — भावेश बघेल     |     केंद्रीय बजट 2026-27: ग्रामीण छत्तीसगढ़ के लिए निराशाजनक, किसान-मजदूर विरोधी- राजेंद्र बंजारे     |     अवैध रूप से गांजा बेंच रहे युवक को पुलिस ने दबोचा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811