सुरेंद्र जैन धरसीवा रायपुर
हिट एंड रन के खिलाफ ट्रक चालकों की देशव्यापी हड़ताल का सिलतरा धरसीवा ओधौगिक क्षेत्र में व्यापक असर दिखा धनेली मेटल पार्क सिलतरा आदि स्थानों पर ट्रक चालकों ने चक्काजाम किया धरसीवा टीआई शिवेंद्र सिंह राजपूत चौकी प्रभारी यूएन शान्त कुमार साहू पुलिस बल के साथ दिनभर ट्रक चालकों को समझाइश दिए और यातायात सुचारू किया

इधर ट्रक चालकों की हड़ताल से संभावित डीजल पेट्रोल संकट को देखते हुए क्षेत्र के डीजल पेट्रोल पंपों पर रात को भी भीड़ लगी रही